प्रदेशउत्तर प्रदेशलॉकडाउन :10 स्टूडेंट्स गंगा नहाने आए थे गढ़मुक्तेश्वर, सभी छात्र, गेहूं काटकर...

लॉकडाउन :10 स्टूडेंट्स गंगा नहाने आए थे गढ़मुक्तेश्वर, सभी छात्र, गेहूं काटकर जुटा रहे हैं पैसे, PM MODI से मांगी मदद

[object Promise]

मेरठ। लॉकडाउन के चलते दिल्ली के 10 स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश के संभल के असालतपुर जारई गांव में 44 दिन से फंसे हैं। ये छात्र 21 मार्च की सुबह गढ़मुक्तेश्वर गंगा नहाने आए थे लेकिन पहले जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन की वजह से वापस नहीं जा पाए। ऐसे में सभी छात्र दिल्ली में पंजाबी बाग के रहने वाले शीतल के रिश्ते के मामा भगवान कुमार के यहां जा पहुंचे। भगवान पत्नी और तीन बच्चों के साथ छोटे से घर में रहते हैं।

लॉकडाउन के कारण वह भी बेरोजगार हो गए। मामा की माली हालत खस्ता देखकर इन छात्रों ने गेहूं काटकर पैसे जुटाए। छात्रों ने पीएम मोदी से मदद की गुहार की है। संभल के एसडीएम केके अवस्थी ने बताया कि जो लोग यहां फंसे हैं वह मेरे वॉट्सऐप नंबर 8831936514 पर अपना प्रार्थना पत्र भेज सकते हैं।

शीतल ने बताया कि संभल में छोटे से घर में हम दस स्टूडेंट्स के लिए ठहरना संभव नहीं था। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले मामा के बड़े भाई का कमरा हम लोगों को दिया गया। हम उसमें ठहर गए लेकिन सभी दोस्तों के पैसे खत्म हो गए। मामा की आर्थिक हालत भी अच्छी नहीं है। इसके बाद हमने गेहूं की कटाई के लिए गांववालों से संपर्क किया और काम मिल गया। हमें गेहूं काटना नहीं आता था लेकिन जेब खर्च के लिए हमने काम किया। शीतल ने बताया कि गेहूं कटाई से हमारे साथियों करन को 200 रुपये, सोनू, गौतम और सुमित 100-100 रुपये और आकाश को 150 रुपये मिले।

गढ़मुक्तेश्वर गंगा नहाने आए थे सभी छात्र
दरअसल, शीतल, उमंग, गौतम, सुमित, सोनू, मुस्कान, खुशबू और करन परीक्षा खत्म होने के बाद 21 मार्च की सुबह गढ़मुक्तेश्वर गंगा नहाने आए थे। इनके साथ पंजाबी बाग में नानी के यहां आए गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी आकाश और श्रुति भी हो लिए। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू था। परिजनों के कहने पर सभी संभल के गांव असालतपुर जारई में शीतल के रिश्ते के मामा भगवान कुमार के यहां आ गए। इसके बाद 25 मार्च से लॉकडाउन हो गया। इसके बाद से ये सभी छात्र संभल के गांव में ही फंसे हुए हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए देश की सेनाओं ने उन्हें किया सलाम। कहीं हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए तो कहीं पानी के जहाजों पर थैंक्यू लिखा गया।

राज्य सरकार से मांगेंगे अनुमति
इस बारे में कमलेश कुमार, एडीएम संभल ने बताया कि मैंने विशेष सचिव गृह से बात की है। उन्होंने कहा कि जहां के छात्र, कर्मचारी या मजदूर हैं उनका एक चार्ट बनाकर हमारे पास भेजा जाए, उसके बाद उस राज्य (जिस राज्य के छात्र हैं ) से अनुमति मांगी जाएगी। अगर उनसे अनुमति मिल जाएगी तो हम उनको भेज देंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories