राष्ट्रीयनाकाम हुई Plazma Therepy, मुंबई में प्लाज्मा थेरेपी लेने वाले कोरोना संक्रमित...

नाकाम हुई Plazma Therepy, मुंबई में प्लाज्मा थेरेपी लेने वाले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत !

[object Promise]

मुंबई । कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह जूझ रहे भारत में पिछले दिनों प्लाज्मा थेरेपी (Plazma Therepy) ने उम्मीद की किरण दिखाई थी. किन्तु अब महाराष्ट्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने डॉक्टर-सरकार, सभी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र में प्लाज्मा थेरेपी लेने वाले पहले कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

53 वर्षीय इस मरीज ने मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल (Leelawati Hospital) में 29 अप्रैल को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था. मरीज बीते कई दिनों से वेंटिलेटर पर था और उसे चार दिन पहले प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। कोरोना से स्वस्थ हुए मरीज का प्लाज्मा लेकर संक्रमित मरीज को 200 एमएल का डोज दिया गया था। अस्पताल से सम्बंधित सूत्रों का कहना है कि मरीज 10 दिन पहले भर्ती हुआ था और उसकी हालत बेहद नाजुक थी। तमाम तरह के उपाय किए जाने के बाद भी कुछ असर नहीं हुआ, तो उसे प्लाज्मा थेरेपी दी गई।

वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा है कि ICMR की स्वीकृति के बाद कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हालांकि प्लाज्मा थेरेपी से मरीज के स्वस्थ होने का अब तक ठोस प्रमाण सामने नहीं आया है और इसे प्रायोगिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

Related Articles

Popular Categories