मनोरंजन‘मकबूल’ के बाद चला गया बॉलीवुड का ‘रऊफ लाला’

‘मकबूल’ के बाद चला गया बॉलीवुड का ‘रऊफ लाला’

बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को 67 साल की उम्र में उनका मुंबई के सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह 2 साल से कैंसर से लड़ रहे थे। उनके भाई रणधीर कपूर ने बताया था कि बुधवार सुबह ऋषि को हॉस्पिटल ले जाया गया था। उनको सांस लेने में तकलीफ थी। ऋषि की मौत के बाद अमिताभ बच्चन सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट किए हैं। बता दें कि इरफान खान की मौत के दूसरे दिन ऋषि कपूर का जाना पूरे देश के लिए बड़े सदमे की बात है।

सितंबर 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चलने के बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यू यॉर्क इलाज के लिए गए थे। उनके परिवार ने लंबे वक्त तक बीमारी छिपाने की कोशिश की थी। वहां लगभग 1 साल इलाज करवाने के बाद वह सितंबर 2019 में भारत लौटे थे।

कैंसर रीलैप्स के थे चर्चे
कुछ वक्त पहले ऋषि कपूर दिल्ली में ‘शर्माजी नमकीन’ की शूटिंग के वक्त बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कैंसर रीलैप्स (फिर से वापस आना) हुआ था।

बताया था प्रदूषण से इनफेक्शन
दिल्ली हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद खबरें आई थीं कि उन्हें वायरल फीवर हुआ है चिंता की बात नहीं है। उन्होंने अपने कैंसर रीलैप्स की खबरों के बाद ट्वीट भी किया था। उन्होंने चिंता जताने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया था। साथ ही कहा था कि दिल्ली में 18 दिन शूटिंग की है। वहां प्रदूषण है जिसके चलते उनको इनफेक्शन हो गया था।

2 अप्रैल से सोशल मीडिया पर नहीं थे ऐक्टिव
मुंबई लौटने के बाद वह वायरल फीवर की वजह से भर्ती हुए थे। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं हालांकि 2 अप्रैल से उनके सोशल मीडिया पर कोई अपडेट नहीं था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories