राष्ट्रीयप्रयागराज से छात्रों को लेकर कुशीनगर जा रही बस की ट्रक से...

प्रयागराज से छात्रों को लेकर कुशीनगर जा रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर,27 घायल छात्र दूसरी बस से रवाना

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रयागराज में फंसे छात्रों को उनके घर भेजा जा रहा है। इसी बीच बुधवार को लॉकडाउन में फंसे छात्र-छात्राओं को लेकर प्रयागराज से कुशीनगर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रोडवेज बस ड्राइवर को नींद आ जाने के चलते बस, ट्रक के पीछे से जा टकराई। इस हादसे में छात्र-छात्राओं समेत 27 लोग घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि यह हादसा अयोध्या में कोतवाली बीकापुर के बिलारी के पास हुआ है। हादसे के वक्त बस में 25 छात्र-छात्राएं सवार थे। हादसे में ड्राइवर व बस में ड्यूटी पर तैनात सिपाही भी घायल हो गए। सीएचसी बीकापुर से रेफर होकर 10 छात्र- छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। सभी का इलाज चल रहा है। बस ड्राइवर व दो छात्राओं की हालत नाजुक है।
सीएम ने अयोध्या में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों को कुशीनगर लेकर जा रही बस की जनपद अयोध्या में हुई दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घायलों का इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होने सभी छात्रों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश भी दिए हैं।

कम घायल वाले छात्र दूसरी बस से कुशीनगर रवाना

इस बीच जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व एसएसपी आशीष तिवारी अन्य अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। घायल छात्र-छात्राओं का हालचाल लिया। 10 छात्र-छात्राएं समेत 12 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। कम घायल 15 छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल से बस लेकर कुशीनगर रवाना हो गई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories