[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » आसमान से गिरे इतने बड़े-बड़े सफेद पत्थर, घर की छप्पर हो गई छलनी
राष्ट्रीय

आसमान से गिरे इतने बड़े-बड़े सफेद पत्थर, घर की छप्पर हो गई छलनी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:33 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

पेण्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के बीच आसमान से भी आफत की बारिश हुई है। पेण्ड्रा-मारवाही जिले में शनिवार दोपहर को हुई ओलावृष्टि से घरों की छत्तें छलनी हो गई हैं। सोशल मीडिया पर अब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे ओलावृष्टि की वजह से लोगों को नुकसान पहुंचा है।

ओलावृष्टि से हुई तबाही की तस्वीरें अब सामने आई है। तस्वीरों में देख सकते हैं कि कैसे ओलावृष्टि की वजह से कच्चे घर तबाह हो गए हैं। गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण बता रहे हैं कि आसमान से गिरे ओले काफी बड़े-बड़े थे। भारी ओलावृष्टि की वजह से कई घर टूट गए हैं।

घरों के साथ-साथ किसानों के फसल भी पेण्ड्रा में बर्बाद हुए है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 5 मिनट तक आसमान से बड़े-बड़े पत्थर गिरते रहे। लोग डरे-सहमे बचने की कोशिश करते रहे। उसके बावजूद कुछ लोगों को चोट आई है। अभी नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। जिले में पहले से ही किसान कोरोना माहामारी की वजह से परेशान थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओलावृष्टि की वजह से पेण्ड्रा-मरवाही जिले के धनपुर, दर्री, मेंढुका, लालपुर और बरसावन गांव के लोगों को सरकारी स्कूलों का सहारा लेना पड़ा। क्योंकि इनके घरों की छत तबाह हो गए हैं। रिपेयरिंग के बाद ही ये लोग वापस अपने घर लौट पाएंगे।

बताया जा रहा है कि ओलावृष्टि की वजह जिन गांवों को नुकसान पहुंचा है, वहां प्रशासन की टीम जाकर मुआयना करेगी। साथ ही क्षति का आकलन करेगी। उसके बाद सरकार मुआवजा देने पर विचार कर सकती है। लेकिन अभी तक मुआवजे को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article दुनिया में कोरोना वायरस का कोहराम,कुशीनगर से बचाव के लिए चर्च में प्रभु यीशु से हर संडे प्रार्थना
Next Article पुलिस उपायुक्त ने लखनऊ जीपीओ पहुँचकर डाककर्मियों को किया सम्मानित

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?