राष्ट्रीयकोरोना वैक्सीन इसी साल आ जाएगी, भारत में सितंबर से शुरू होगा...

कोरोना वैक्सीन इसी साल आ जाएगी, भारत में सितंबर से शुरू होगा उत्पादन

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को परेशान कर रखा है लगातार रिसर्च किया जा रहा है कि किसी तरह इस बीमारी का इलाज खोजा जा सके। इस बारे में अब एक अच्छी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वैक्सीन बनाने के लिए मशहूर कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की ओर से जून के शुरुआती सप्ताह से कोरोना को लेकर एक दवाई का निर्माण पुणे स्थित प्लांट से शुरू कर सकती है।

इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया जाएगा और अच्छी बात ये है कि 23 अप्रैल से इसका इंसानों पर इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। सीरम इंस्टीट्यूट इससे पहले डेंगू और न्यूमोनिया के लिए सस्ती और अच्छी वैक्सीन बना चुकी है।

कितना होगा उत्पादन

क्लिनिकल ट्रायल सफल होने के बाद कंपनी ने पहले छह महीनों तक 40 से 50 लाख डोज हर महीने तैयार करने का लक्ष्य रखा है। उसके बाद ये उत्पादन एक करोड़ कर दिया जाएगा।

कीमत और उत्पादन-

बताया जा रहा है कि इस वैक्सीन की कीमत भारत में लगभग 1000 रुपये प्रति डोज तक हो सकती है। इस कंपनी के सीईओ आदर पूनावाला का कहना है कि भारत में इसकी कीमत बाकी देशों से 10 गुना कम होगी।

उन्होंने बताया, ‘ चूंकि नया प्लांट तैयार करने में 3 हजार करोड़ और 2 साल का समय लगेगा और इसीलिए हमने बाकी वैक्सीन का उत्पादन फिलहाल बंद करके यह वैक्सीन पुणे स्थित सीरम कंपनी में तैयार करने की यो।जना बनाई है । प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर इस प्रोजेक्ट में 15 करोड़ डॉलर का खर्च आएगा। हमें उम्मीद है कि सरकार भी पार्टनर बनेगी, जिससे कि हम खर्चेों की भरपाई कर सकेंगे।’ दरअसल बाकी वैक्सीन का उत्पादन रोकने की वजह से कंपनी को 6 करोड़ का नुकसान होगा इसीलि कंपनी ने सरकार से सहयोग की गुहार लगाई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories