[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » यूपी में लॉकडाउन : सोशल डिस्‍टेंसिंग ताक पर, दर्जनों मजदूर सड़क पर
उत्तर प्रदेश

यूपी में लॉकडाउन : सोशल डिस्‍टेंसिंग ताक पर, दर्जनों मजदूर सड़क पर

admin
Last updated: April 19, 2026 12:26 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अलीगढ़। कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन है। वायरस फैलने से रोकने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का कहा जा रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सोमवार को लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। दर्जनों मजदूर सड़क पर उतर आए और शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूर कंपनी से उनका भुगतान कराए जाने और घर भेजने की मांग कर रहे थे।

जिले के हरदुआगंज में खातिमपुर पावर हाउस है। यहां पर यूपी सरकार का पावर प्लांट है। इस पावर प्लांट में लगभग तीन हजार मजदूर काम करते हैं। अधिकांश मजदूर बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के हैं। इसके अलावा यूपी के ग्रामीण इलाकों के भी कई मजदूर यहां काम करते हैं।

फंसे हैं बाहरी राज्यों के मजदूर
लॉकडाउन के बाद कई सारे मजदूर अपने घर लौट गए लेकिन बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के कई मजदूर यहां फंसे हैं। सोमवार को ये सारे मजदूर पावर प्लांट के बाहर एकत्र हो गए। उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कई मजदूरों का कहना था कि उन्हें जनवरी से वेतन नहीं मिला है तो कई को फरवरी के बाद से भुगतान नहीं हुआ है।

भुगतान और घर भेजने की रखी मांग
ठेकेदार का कहना था कि से कंपनियों ने भुगतान नहीं दिया है इसलिए वह मजदूरों को वेतन नहीं दे पा रहा। घंटो मजदूर सड़क पर डटे रहे। मजदूरों की मांग थी कि उनका पूरा भुगतान कराया जाए और उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाए। इधर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को राजी नहीं थे।

भूखे मरने की नौबत
मजदूरों ने बताया कि उन लोगों के पास जो जमा पूंजी थी वह खत्म हो चुकी है। कई किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। उनके पास किराया देने के लिए भी रुपये नहीं है। उन लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई है। उन लोगों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में उन्होंने कहा कि उन लोगों की स्थिति बहुत दयनीय है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें या पहले अपना जीवन देखें।

प्रशासन ने दिया आश्वासन
डीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने मजदूरों को भुगतान करवाने और घर भिजवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मजदूर वहां से हटे। इधर श्रम विभाग की तरफ से कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article प्रदेश के सभी 52 मेडिकल काॅलेजों में बनाया जाए कोविड अस्पताल : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next Article जिलाधिकारी द्वारा निरंतर सीमावर्ती जनपदों के बॉर्डरों का निरीक्षण कर लाकडाउन का पालन करने के दिए जा रहे हैं निर्देश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?