राष्ट्रीयTerror Attacks in India : रमजान में भारत को दहलाने 300 आतंकी...

Terror Attacks in India : रमजान में भारत को दहलाने 300 आतंकी रेडी, सेना ने बढ़ाई चौकसी!

[object Promise]

नई दिल्ली। पूरी दुनिया जब कोरोना महामारी (Coronavirus) से जूझ रही है इस दौरान सीमा पार से 300 आतंकी भारत में घुसपैठ की फिराक में तैयार बैठे हैं। रमजान के पाक महीने में ये आतंकी भारत को दहलाने की साजिश रच रहे हैं। आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद भारतीय सेना (Indian Army) ने सीमा पर घुसपैठ रोधी दस्ते और आतंक रोधी बल को अलर्ट कर दिया है।

भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पीओके में बने लॉन्चिंग पैड में तैयार बैठे कई आतंकी कोरोना से संक्रमित भी हो सकते हैं। इसे लेकर भी भारतीय सेना अत्याधिक सतर्कता बरत रही है। आतंकियों में कई के कोरोना संक्रमित होने के खबर की तस्दीक खुद जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी कर चुके हैं।

पाक सेना ने एक्टिवेट किए 16 लॉन्च पैड
सेना की फील्ड इंटेलिजेंस यूनिट को मानव और तकनीकी सूचना के आधार पर इस बात जानकारी मिली है कि सीमा पार से लश्कर-ए-तैय्यबा और जैश-ए-मोहम्मद के लगभग 300 आतंकी भारत में घुसने की राह देख रहे हैं। हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना ने खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ मिलकर नौशेरा और छम्ब के इलाके में एलओसी के पास 16 आतंकी लॉन्च पैड्स को एक्टिवेट किया है। ये आतंकी उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग से भारत में घुसने की फिराक में हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कश्मीर में तैनात 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू रोजाना सीमा पर घुसपैठ की स्थिति को लेकर बैठक कर रहे हैं। वहीं, आतंकियों के घुसपैठ को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तानी सेना भी सीमा पर आए दिन सीजफायर को तोड़ रही है।

आतंकियों के शवों को छूने से पहले बरते सतर्कता
अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि सीमा पर आतंकियों या घुसपैठियों से मुठभेड़ होने के बाद उनके शवों के पास जाने से पहले अत्याधिक सावधानी बरतें। इस बात की आशंका ज्यादा है कि उनमें से अधिकतर कोरोना संक्रमित हो सकते हैं।

पाकिस्तानी एजेंसियां आतंकियों को कर रहीं मदद
पाकिस्तानी एजेंसियां आतंकवादियों को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पार कराने में मदद कर रही हैं। पाकिस्तान ने अपने इसी चाल के तहत सीमा पर घुसपैठ की कोशिशें भी तेज कर दी है। हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में भी तेजी देखी जा रहीहै। पाकिस्तानी सेना गोलाबारी की आड़ में आतंकियों के अलावा कोरोना संक्रमितों को भारत में दाखिल कराने की कोशिश कर रही है। हालांकि, हर बार भारतीय सेना की प्रभावी कार्रवाई के कारण उसे मुंह की खानी पड़ रही है।

सीज फायर का उल्लंघन
पाकिस्तान ने लॉकडाउन पीरियड में भी जमकर सीज फायर का उल्लंघन किया है। इस साल 22 अप्रैल तक पाकिस्तान 1391 बार सीज फायर का उल्लंघन कर चुका है। जनवरी में 367 बार, फरवरी में 366 बार, मार्च में 411 और अप्रैल में अब तक 247 बार पाकिस्तान ने सीज फायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सुरक्षा बल भी मुस्तैद हैं इस साल 22 अप्रैल तक 50 आतंकियों को मार गिराया है, जिसमें 4 आज ही मारे गए हैं। जनवरी में 18, फरवरी में 7, मार्च में 7 आतंकी मार गिराए थे। इस महीने अब तक 18 आतंकी सुरक्षा बलों का शिकार बने हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories