राष्ट्रीयPM MODI कोरोना के संकट से निपटने में नंबर वन, सर्वे एजेंसी...

PM MODI कोरोना के संकट से निपटने में नंबर वन, सर्वे एजेंसी गैलप की रिपोर्ट

[object Promise]

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में तबाही मचा रहे कोरोना वायरस से निपटने के लिए हर देश की सरकार अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रही है. भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉकडाउन सहित अन्य उपाय किये जा रहे हैं. जिसकी हर ओर तारीफ हो रही है. अब दुनिया की जानी-मानी सर्वे एजेंसी गैलप ने कोरोना के संकट काल में 28 देशों की सरकारों के कामकाज पर सर्वे किया है और इस सर्वे में ये बात निकलकर सामने आई कि कोरोना संक्रमण से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के ्रनंबर वन नेता हैं.

गैलप के अनुसार सर्वे में शामिल 91 प्रतिशत लोगों की राय है कि भारत सरकार कोरोना से निपटने में अच्छा काम कर रही है. गैलप के सर्वे में भारत सरकार की रेटिंग दुनिया भर की सरकारों में नंबर एक है. गैलप ने भी पीएम मोदी के काम की तारीफ की है. गैलप के सर्वे में जहां भारत की सरकार पर सर्वे में शामिल 91 प्रतिशत जनता का भरोसा है, तो ऑस्ट्रिया की सरकार पर वहां की 86 प्रतिशत जनता को भरोसा है. पाकिस्तान में भी 82 प्रतिशत लोग मानते हैं कि इमरान खान सरकार कोरोना के खिलाफ अच्छा काम कर रही है. फिलीपींस में 80 प्रतिशत लोग सरकार के काम पर भरोसा कर रहे हैं.

गैलप के सर्वे में ये भी सामने आया है कि अमेरिका में 48 परसेंट लोगों की राय है कि सरकार ने सही काम नहीं किया. थाईलैंड के 81 प्रतिशत लोग कोरोना से निपटने में सरकार से कामकाज से नाखुश हैं, जबकि जापान में भी 69 प्रतिशत लोग सरकार से नाराज हैं.

भारत में 79 प्रतिशत लोगों ने लॉकडाउन बढ़ाने के सरकार के फैसले से सहमति जताई है. भारत उन देशों में भी शामिल है जहां 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने इस बात से असहमति जताई कि मौजूदा संकट में लोकतंत्र प्रभावी नहीं है.
मार्च में जब गैलप ने सर्वे किया था तब दुनिया के 59 प्रतिशत लोग मानते थे कि कोरोना का संकट वाकई गंभीर है, लेकिन अब 63 प्रतिशत लोग मानते हैं कि ये संकट कहीं बड़ा है, भारत में मार्च में 43 प्रतिशत लोग कोरोना को लेकर सामान्य तौर पर चिंतित थे, लेकिन अब भारत में 71 प्रतिशत लोग मानते हैं कि कोरोना गंभीर संकट है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories