राष्ट्रीयकोरोना के खौफ के बीच एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया,...

कोरोना के खौफ के बीच एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया, फिर क्या हुआ जानिए

[object Promise]

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के खौफ के बीच एक ‘ब्रेकिंग न्यूज’ शेयर की। उन्होंने शनिवार रात को सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए से बताया कि एक चमगादड़ उनके घर में घुस गया।

अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘ब्रेकिंग न्यूज, इस घंटे की खबर, एक बैट, हां एक चमगादड़ अभी मेरे कमरे जोकि जलसा के तीसरे फ्लोर पर है, आ गया।’ इस जगह हम सभी बैठते हैं।’ महानायक ने आगे लिखा कि उसे पहले कभी नहीं देखा गया। हमारा ही घर मिला उसे। कोरोना तो पीछा छोड़ ही नहीं रहा। उड़ उड़ के आ रहा है, कमबख्त।

 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on

 

बॉलीवुड स्टार के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए। फैन्स ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा। अमिताभ के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम में महज कुछ ही घंटों बाद दो लाख से अधिक लाइक्स मिल गए। इसके अलावा दो हजार से अधिक यूजर्स ने कमेंट किया है।

मालूम हो कि चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। ऐसी कई रिपोर्ट्स आई हैं कि वुहान में एक चमगादड़ से इंसानों में कोरोना वायरस आया। इसके बाद पूरी दुनिया में यह संक्रमण फैल गया। ताजा आंकड़ों के अनुसार, तकरीबन दो लाख लोगों की मौत कोरोना वायरस के चलते हो चुकी है। इसके अलावा दुनियाभर में 27 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories