प्रदेशउत्तर प्रदेशलव कुश इंटर कॉलेज दे रहा ऑनलाइन क्लासेज

लव कुश इंटर कॉलेज दे रहा ऑनलाइन क्लासेज

[object Promise]

परियर/उन्नावकोरोना वायरस के चलते सभी शिक्षण संस्थान बन्द हैं जिसकी वजह से उनमें शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों की शिक्षा में व्यवधान आ रहा है जिसे ध्यान में रखते हुए शिक्षा मंत्री ने सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए कि वह व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर अध्यनरत छात्रों को विषयवस्तु उपलब्ध कराएं जिसके क्रम में परियर स्थित एक शिक्षण संस्थान ने अपने छात्रों को ऑनलाइन विषयवस्तु देना प्रारम्भ किया। लॉक डाउन के कारण प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बन्द हैं जिसके कारण उनमे अध्ययन करने वाले छात्रों का पढ़ाई का नुकसान हो रहा है । छात्रों की पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री दिनेश चन्द्र शर्मा  ने प्रदेश के सभी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया है कि वह व्हाट्सएप पर विषयवार ग्रुप बनाकर छात्रों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराएं ।

 

इसी क्रम में परियर स्थित लव कुश इंटर कॉलेज ने ऑनलाइन क्लासेज की शुरूआत की।स्कूल प्रबंधक प्रिया दीक्षित ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना जैसी महामारी को देखते ऑनलाइन क्लासो का शुभारंभ हुआ है  जब तक महामारी चलती रहेगी तब तक ये व्यवस्था लागू रहेगी उन्होंने बताया बच्चो की शिक्षा  में कोई नुकसान ना हो इसलिए सभी बच्चो के वट्सअप नम्बर ग्रूप बना के शिक्षक शिक्षण कार्य कर रहे है ।प्राचार्या रजनी गुप्ता ने छात्रों से कहा कि अध्यापकों द्वारा उपलब्ध कराई गई विषयवस्तु के मन लगाकर अध्ययन करें। अध्यापक विश्वास सैनी अंजली मिश्रा मोनिका वर्मा रूपेश द्विवेदी  कोमल आदि ने छात्रों की समस्याओं का ऑनलाइन समाधान कर उनका मार्गदर्शन किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories