प्रदेशउत्तर प्रदेशलॉकडाउन : गोश्त की बिक्री से पुलिस ने रोका तो चौकी इंचार्ज...

लॉकडाउन : गोश्त की बिक्री से पुलिस ने रोका तो चौकी इंचार्ज पर हमला, अस्पताल में भर्ती

[object Promise]

बहराइच। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र में बिना इजाजत गोश्त की बिक्री कर रहे लोगों को रोकने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और चौकी प्रभारी से उसकी सरकारी रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की।  पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने रविवार को बताया कि रामगांव थाना क्षेत्र के गंभीरवा चौकी क्षेत्र में भगवानपुर माफी गांव में बाहर से आए एक व्यक्ति को खांसी बुखार के लक्षण मिलने पर चौकी प्रभारी दारोगा गौरव सिंह मेडिकल टीम के साथ एक सिपाही को लेकर शनिवार को उसे पृथक-वास भेजने के लिये गए थे।

उन्होंने कहा कि बीमार के घर के नजदीक उन्हें अब्दुल कलाम नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किए बगैर भीड़ लगाकर गोश्त बेचता दिखा तो उन्होंने भीड़ को तितर बितर कर दिया। मिश्र ने बताया कि अपने ग्राहकों को तितर-बितर किए जाने से नाराज कलाम ने अपने दो भाइयों समेत परिवार के छह सदस्यों के साथ मिलकर पुलिस बल पर हमला कर दिया। हमलावरों में परिवार की तीन महिलाएं भी शामिल थीं। उन लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी सिंह की सरकारी रिवाल्वर छीनने का प्रयास भी किया। छीनाझपटी के दौरान सिंह को हाथ में चोट आई है।

उन्होंने बताया कि बाद में थानाध्यक्ष ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंच कर अब्दुल कलाम को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी हमलावर मौका देखकर भाग गए. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दारोगा गौरव सिंह की तहरीर पर तीन महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला, लूट का प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालना, बंद का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है. मामले के अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories