प्रदेशउत्तर प्रदेशडीएम द्वारा नगर में चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन सेन्टर का किया...

डीएम द्वारा नगर में चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन सेन्टर का किया गया औचक निरीक्षण

[object Promise]

कम्युनिटी किचन में बने भोजन को जिलाधिकारी ने चख कर परखी उसकी गुणवत्ता।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने आज नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम/बचाव व लाॅक डाउन का जायजा लेने दीवानी चैराहा होते हुए पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार पहंुचकर नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्वयं कम्युनिटी किचन में बने हुए खाने को चख कर उसकी गुणवत्ता को परखा, जिसमें उन्होंने बने भोजन को पाया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने डीपीएम साधना सिंह से जानकारी ली कि इस कम्युनिटी किचन के माध्यम से आज प्रथम पाली में कितने लंच पैकेट का वितरण किया जायेगा। डीपीएम ने बताया कि 2596 लंच पैकेट तैयार कराया गया है, जिसका वितरण होने जा रहा है। जिलाधिकारी ने डीपीएम को निर्देशित किया कि कम्युनिटी किचन में खाना तैयार कर व्यक्तियों को समय-समय पर सेनेटाइज व हैण्डवाश कराया जाये तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई की भी नियमित रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे संक्रमण न फैलने पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेन्सिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी सीताकुण्ड चैकी होते हुए पर्यावरण पार्क चैराहा, कानवेन्ट स्कूल होते हुए वृन्दावन होटल में चल रहे कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। वृन्दावन होटल द्वारा चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन से प्रतिदिन लगभग 400 लंच पैकेट का वितरण जरूरत मन्द लोगों में कराया जाता है, इसकी भी जानकारी ली। कम्युनिटी किचन के निरीक्षण में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेन्सिंग आदि को देखकर डीएम ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय पर कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोने पाये इसका विशेष ध्यान रखा जाये। इसी प्रकार सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया किया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सम्बन्धित अधिकारी ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाये। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि लाॅक डाउन का पूर्णतयः पालन करें और अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें, स्वस्थ्य रहें। अनावश्यक रूप से अपने घर से बाहर कादापि न निकलें, अन्यथा उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories