राष्ट्रीय3 साल के बेटे का सुबह किया अंतिम संस्कार, पत्नी के साथ...

3 साल के बेटे का सुबह किया अंतिम संस्कार, पत्नी के साथ शाम को फांसी पर झूला सेना का जवान

[object Promise]

जबलपुर। जबलपुर में एक दंपति ने अपने बेटे की मौत से आहत होकर फांसी लगाकर जान दे दी।मृतक जम्मू-कश्मीर रायफल रेजिमेंट में नायब सूबेदार था.शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित आर्मी परिसर में हुई इस घटना से हड़कंप मच गया. लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह दंपति के तीन साल के बच्चे की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। इस गम को बच्चे के माता-पिता बर्दाश्त न कर सके और उन्होंने भी अपनी जान दे दी।

एएसपी संजीव उइके के मुताबिक सूबेदार जितेंद्र ने गुरुवार सुबह अपने तीन साल के बच्चे की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया और घर लौट आए. इसके बाद पड़ोसी ने दोपहर को उन्हें खाना पहुंचाया। शाम को तकरीबन पांच बजे जब पड़ोसी उनसे मिलने के लिए पहुंचा तो आवाज दिए जाने के बावजूद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसी को संदेह हुआ और उन्होंने आस-पास के लोगों को बुलाकर किसी तरह दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश किया जहां दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे से झूल रहे थे।

एएसपी के मुताबिक पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि बच्चे की मौत के बाद दोनों पति-पत्नी सदमे में थे और किसी से बात नहीं कर रहे थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाते हुए घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पांच साल पहले 2015 में भी उनके चार साल के बेटे की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। तब किसी तरह उन्होंने खुद को संभाल लिया था और नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे बेटे की मौत ने उनकी हिम्मत को पूरी तरह से तोड़ दिया और गमगीन होकर उन्होंने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories