प्रदेशउत्तर प्रदेशलाकडाउन के दौरान जनसामान्य को टेली कंसलटेंसी (फोन काल) के माध्यम से...

लाकडाउन के दौरान जनसामान्य को टेली कंसलटेंसी (फोन काल) के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श देने के संबंध में जिलाधिकारी ने प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों के साथ की बैठक

[object Promise]

बीमारी से सम्बन्धित परामर्श  अब विशेषज्ञों द्वारा फोन कॉल पर कर सकेंगे प्राप्त।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी । जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनसामान्य को लाकडाउन दौरान टेली कंसल्टेंसी (फोन कॉल) के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श देने के संबंध में प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टरों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लाकडाउन के दौरान जनसामान्य फोन के माध्यम से बीमारी से संबंधित जानकारी डॉक्टरों से प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए उन्हें दिए गए नंबरों पर फोन करना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद में लॉकडाउन के कारण आम जनमानस को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से सामान्य बीमारियों के संबंध में काल/कॉन्फ्रेंस कॉल के माध्यम से जानकारी/आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराए जाने के लिए प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें उनके द्वारा  फोन पर वार्ता कर संबंधित व्यक्ति की विशेषज्ञों द्वारा बीमारी/समस्याओं का समाधान किया जाएगा व आवश्यक दिशा निर्देश व उपाय भी बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक सूर्या हॉस्पिटल जगदीशपुर के डॉ. देवेंद्र शर्मा मो0नं0 9415083880, डा. ओम प्रकाश 8004283648, डॉ. के0सी0 बरनवाल 8874538234, डा. नवीन तिवारी 9410518888, संजय गांधी हॉस्पिटल मुंशीगंज के डॉ. संजीव तिवारी 6307201009, राधेश्याम सत्यप्रकाश हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर जगदीशपुर के डॉ. राम प्रकाश गुप्ता 7052561267, 7985493161, इंडोगल्फ हॉस्पिटल, इंडोगल्फ जगदीशपुर के डॉ. पी0पी0 पटेल 9415046695, शुभ्रा हॉस्पिटल जगदीशपुर के डॉ. संतोष सिंह 9415300281, ओम साईं हॉस्पिटल गौरीगंज के डॉ. एस0एच0 सिंघल 9450114688 से फोन काल के माध्यम से रोगी वार्ता कर बीमारी से संबंधित जानकारी अथवा परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि डा0 रामप्रसाद मोबाइल नंबर 9412048631, 8303457219 अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories