राष्ट्रीयABHI-ABHI : कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में , मचा हडकंप, अस्पताल...

ABHI-ABHI : कैबिनेट मंत्री कोरोना की चपेट में , मचा हडकंप, अस्पताल में भर्ती

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संकमितों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच खबर आई है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के एक वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अपने करीबियों और सुरक्षाकर्मियों के कोविड-19 पाए जाने के बाद मंत्री ने हाल ही में खुद को क्वारंटाइन (एकांतवास) कर लिया था।

उन्होंने 13 अप्रैल से खुद को क्वारंटाइन किया हुआ था। उनके बॉडीगार्ड और कुक सहित 16 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। हालांकि अब सांस लेने में दिक्कत होने के बाद एहतियात कदम उठाते हुए उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती करा लिया है। सूत्रों के अनुसार मंत्री को सांस लेने में ज्यादा तकलीफ होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6427 हो गई है जबकि 283 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के घर के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories