राष्ट्रीयपीएम मोदी को 101 रिटायर्ड नौकरशाहों ने लिखा पत्र, तबलीगी जमात...

पीएम मोदी को 101 रिटायर्ड नौकरशाहों ने लिखा पत्र, तबलीगी जमात की हरकतों की वजह से मुस्लिमों का उत्पीड़न

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Corona Virus) के आने के बाद से लगातार ये कोशिश की जा रही है कि कैसे इसे रोका जाए. पूरा देश कोविड -19 (COVID-19) वायरस के संक्रमण के संकट से जूझ रहा है. कोरोना वायरस जैसी महामारी की वजह से मौजूदा समय देशभर में लॉक डाउन (Lock Down) है. इस लॉकडाउन के दौरान देश के रिटायर्ड 101 नौकरशाहों ने तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के संबंध में पीएम मोदी और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उनके राज्यपालों को पत्र लिखा है। इस पत्र में इन पूर्व अफसरशाहों ने देश में मुसलमानों के उत्पीड़न का जिक्र किया है और कहा है कि तबलीगी जमात की हरकतों की वजह से पूरे इस्लाम को टारगेट किया जा रहा है, आपको बता दें कि इस चिट्ठी में मुस्लिमों के उत्पीड़न की बात कही गई है।

आपको बता दें कि इस चिट्ठी का मकसद बिलकुल साफ है कि तबलीगी जमात द्वारा देश में फैलाए गए कोरोना वायरस के संक्रमण वाले मामले के बाद से पूरे देश में मुसलमानों के खिलाफ एक माहौल तैयार किया जा रहा है। देशभर के मुसलमान इस समय भेदभाव के शिकार हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस चिट्ठी में तबलीगी जमात की हरकतों की आलोचना भी की गई है लेकिन साथ में ये आरोप भी लगाया गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि देश में मुसलमानों के खिलाफ माहौल तैयार किया जा रहा है।

पत्र लिखने वाले इन अफसरों ने चिट्ठी में साफ तौर पर लिखा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन सिर्फ तबलीगी जमात के सदस्यों ने ही नहीं की है। यहां सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि यह चिट्ठी भी उसी दिन सामने आई है जिस दिन सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि 23 अप्रैल को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि सांप्रदायिकता के वायरस को फैलाया जा रहा है। वहीं 101 रिटायर्ड अफसरों की ये चिट्ठी भी राज्यों को गुरुवार को ही लिखी गई थी।

वहीं तबलीगी जमात की लापरवाही से देश में फैले कोरोना संक्रमण से उठे सवाल ने एक नया मोड़ ले लिया है। जब रमजान का महीना शुरू हो रहा है तब इसी बीच 101 रिटायर्ड अफसरों के इस पत्र ने हंगामा मचा दिया है। राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रशासित प्रदेशों के उपराज्यपालों को लिखी चिट्ठी में इन रिटायर्ड अफसरों ने नाराजगी जताते हुए कहा है कि हम देश में मुसलमानों पर हो रहे उत्पीड़न की घटनाओं पर आपको ध्यान दिला रहे हैं। इनमें से वो घटनाए खास हैं जो कि तबलीगी जमात की निजामुद्दीन में हुई बैठक के बाद घटी है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories