राष्ट्रीयसोनिया गांधी पर प्रकाश जावड़ेकर ने किया पलटवार,कहा- कांग्रेस करती है सांप्रदायिक...

सोनिया गांधी पर प्रकाश जावड़ेकर ने किया पलटवार,कहा- कांग्रेस करती है सांप्रदायिक राजनीति

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीजेपी पर नफरत का वायरस फैलाने का आरोप लगाने के बाद भगवा दल ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि कांग्रेस बांटने वाली और सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रचनात्मक राजनीति के बजाए जानबूझकर ये मुद्दे उठा रही है।

जावड़ेकर ने आज कहा, ‘कांग्रेस जानबूझकर समाज में भेद पैदा कर रही है। यह भेद समाज को कमजोर करता है। हम ऐसे बयानों की निंदा करते हैं।’ उन्होंने कहा कि यह वक्त सकारात्मक राजनीति का था। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘इस वक्त वो सामने आते और सरकार का समर्थन करते, लोगों के लिए खाना बांटते और सरकार को सुझाव देते।’

संकट के समय ऐसे बयान निंदनीय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संकट के समय ऐसे बयान निंदनीय हैं। उन्होंने कहा, ‘इस समय सभी को सकारात्मक सहयोग करना चाहिए। लोगों की मदद को आगे आना चाहिए। पर कांग्रेस बांटने वाली राजनीति कर रही है।’

सोनिया ने दिया था यह बयान
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के वक्त भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और नफरत का वायरस फैलाना जारी रखी हुई है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने न सिर्फ बीजेपी पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया बल्कि कोरोना के खिलाफ जंग में मोदी सरकार की रणनीति पर भी हमला बोला। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि पीपीई और टेस्टिंग को लेकर कांग्रेस के सुझावों पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories