[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे आठ सिपाहियों समेत कुशीनगर जिले से कुल 23 सैंपल लेकर मंगलवार को जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया। आठों सिपाहियों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। इससे पहले 135 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। हर दिन जांच का दायरा बढ़ रहा है।
मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज से 14 लोगों का सैंपल लिया गया। इसी प्रकार से कप्तानगंज से एक सैंपल तथा पडरौना में क्वारंटीन आठ पुलिस कर्मियों का सैंपल लिया गया। इन सभी को जांच के लिए गोरखपुर भेजा गया है। सोमवार को 22 लोगों का रैपिड जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।
अभी तक जिले में 135 लोगों की जांच की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। सीएमओ डॉ. नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जिले से 23 लोगों का सैंपल लिया गया है। इन सभी सैंपल को गोरखपुर जांच के लिए भेज दिया गया है।