उन्नाव। डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर ने बुधवार को पुन: कोरोना फाइटर्स के उत्साह बर्धन करने के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए कोरोना फाइटर्स को गले की शीतलता प्रदान करने के लिए ठण्डा देसी मट्ठा वितरित किया इसके साथ ही कोरोना फाइटर्स को सेनेटाइजर्स किए हुए हाथ के सिले हुए मास्क भी वितरित किये। इस दौरान डेवलपमेन्ट ऑफ सोशल वेलफेयर के कार्यालय प्रभारी अनुभव शुक्ला विशिष्ट सदस्य पीयूष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
वहीं हिन्दू जागरण मंच ने नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते हुए बुधवार को भीअनवरत हजारो जरुरतमंद परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया।हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी द्वारा जरुरतमंद परिवारों को निःशुल्क भोजन हेतु लाक डाउन के दिन से ही शुरू किया गया था नर सेवा – नारायण सेवा भोजनालय जिसमे अनवरत 29 दिन से बन रहा है हजारो लोगो को भोजन जिसको मंच के पदाधिकारियो द्वारा स्वयं तैयार कर जरूरतमंद परिवारों में वितरण कराया जाता है l
आज 29 वे दिन भी सुरक्षा में लगे पीएसी जवानो ,पुलिस कर्मियों व नगरपालिका के सफाई कर्मियों में भोजन ,फल व जूस का वितरण करते हुये दिव्यांग ,मजदूरो ,सब्जी वाले ,ठेले वाले ,फैक्ट्री मजदूरो व जरुरत मंद परिवारों को लोकनगर ,बन्धुहार,पूरन नगर ,कब्बा खेडा ,दरियाई खेडा ,रामकुमार वाली गली ,एस पी आफिस चौराहा ,प्रकाश गेस्ट हॉउस ,मोतीनगर सब्जीमंडी ,शिवनगर छात्रावास ,आवास विकास ,राजेपुर बाबूगंज ओवर ब्रिज ,आईबीपी चौराहा ,बड़ा चौराहा ,छोटा चौराहा ,नरेन्द्र नगर ,गांधीनगर ,फायर ब्रिगेट आदि जगहों पर जरुरत मन्द परिवारों में लगभग 1010 निःशुल्क भोजन पैकेट वितरण किया गया l इस दौरान मंच के जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी ,नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर ,नगर महामंत्री धर्मेन्द्र शुक्ला ,युवा प्रभारी मनीष अवस्थी ,उपाध्यक्ष शिव सेवक त्रिपाठी ,नगर मंत्री अखिल मिश्रा उपाध्यक्ष शिवम् आजाद ,नगर उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ,नगर उपाध्यक्ष अंशू शुक्ला ,सदस्य मयंक त्रिपाठी ,सदस्य आशू चौरसिया ,शिवा ,जय शिव अवस्थी नगर उपध्यक्ष आदि राष्ट्र रक्षको द्वारा अलग अलग मुहल्लों में निःशुल्क भोजन वितरण कराया गया।शहर के सिविल लाइन्स स्थित दददू मेडिकल स्टोर के संचालक बृजेश अवस्थी ने गोद लिए गए परिवार को राशन उपलब्ध कराया जिसमें सभासद भानु मिश्रा ने भी मदद की।

