मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

0
1

[object Promise]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के पिता आनंद सिंह बिष्ट (Anand Singh Bisht) का लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सोमवार सुबह 10:44 बजे अस्पताल में आखिरी सांस ली। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थि ने इसकी पुष्टि की। 

उन्हें किडनी और लीवर की समस्या के कारण बीते 13 मार्च को एम्स (AIIMS) में लाया गया था, जहां वरिष्ठ डाक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई थी. यूपी सीएम के पिता उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर थे। वह 1991 में रिटायर हो गए थे। रिटायरमेंट के बाद से ही वह अपने गांव में आकर रहने लगे थे। डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिस कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।