[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली में कल से 24 घंटे खुलेगी एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी
राष्ट्रीय

दिल्ली में कल से 24 घंटे खुलेगी एशिया की सबसे बड़ी आजादपुर मंडी

admin
Last updated: April 17, 2026 2:36 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली सरकार ने देश और एशिया की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी, आजादपुर मंडी (Azadpur Mandi) के लिए नई व्यवस्था तैयार की है। 21 अप्रैल से आजादपुर मंडी 24 घंटे खुलेगी। सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक सब्जी और फलों की एक साथ बिक्री होगी और रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मंडी के अंदर ट्रकों की आवाजाही हो सकेगी।

सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन
हर 4 घंटे के ब्रेक पर 1000 टोकन जारी किए जाएंगे यानी कि 4 घंटे के अंतराल में मंडी के अंदर एक हजार से ज्यादा खरीदार नहीं हो सकेंगे जिससे मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके. सोशल डिस्टेंसिंग, सब्जी और फलों की बढ़ती कीमत और किसानों को उनकी उपज की सही कीमत ना मिलने की आ रही शिकायतों के बाद दिल्ली सरकार ने यह फैसला लिया है।

इससे पहले पिछले हफ्ते आजादपुर मंडी में एक नई व्यवस्था बनाई गई थी जिसके अंतर्गत सुबह 6 बजे से लेकर 11 बजे तक सब्ज़ी की बिक्री हो रही थी, जबकि दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक फलों की बिक्री हो रही थी। इस सिस्टम के अंतर्गत केवल 4000 सब्जी खरीदार और 4000 ही फल खरीददार पूरे दिन के दौरान मंडी के अंदर एक तय समय में आ सकते थे। लेकिन इस सिस्टम में कई तरह की शिकायतें आने के बाद दिल्ली सरकार ने अब नई व्यवस्था बनाई है।

शेड के अंदर जारी रहेगा ऑड-ईवन का सिस्टम
शेड के अंदर ऑड-ईवन का सिस्टम जारी रहेगा यानी 1 दिन जिस शेड के अंदर काम हो रहा है अगले दिन वह बंद रहेगा और 1 दिन जिस शेड में काम नहीं हुआ अगले दिन वहां पर काम होगा। जो भी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाता हुआ नहीं पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मंडी प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी करेगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सब्जी विक्रेता निकला पाॅजीटिव, इलाके में मचा हड़कंप
Next Article कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए वुहान जैसा करिश्मा करेगा मुंबई ?

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?