[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मां नहीं आ पाऊंगा…पिता के निधन पर Yogi adityanath की भावुक चिट्ठी
उत्तर प्रदेश

मां नहीं आ पाऊंगा…पिता के निधन पर Yogi adityanath की भावुक चिट्ठी

admin
Last updated: April 19, 2026 12:27 pm
admin
Share
SHARE

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   के पिता का निधन सोमवार को हो गया। वह अंतिम बार अपने पिता के दर्शन भी नहीं कर सके। योगी आदित्यनाथ ने फैसला लिया है कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करेंगे और अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। योगी ने अपने घरवालों से भी अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग ही अंतिम संस्कार में शामिल हों। उन्होंने इस दुख की घड़ी में अपनी मां को एक भावुक पत्र लिखा है।
यूपी सीएम के पिता आनंद सिंह विष्ट ने सोमवार को दिल्ली (Delhi) एम्स में अंतिम सांसे लीं। योगी को जब पिता के मौत की सूचना मिली तो वह कोरोना (Corona) महामारी से निपटने के लिए मीटिंग कर रहे थे। सीएम ने मीटिंग जारी रखी। अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी कि सीएम अब अपने पिता के दाह संस्कार में शामिल होंगे। उनके जाने के इंतजाम होने लगे लेकिन सीएम ने दिल्ली या उत्तराखंड (Uttarakhand) जाने से इनकार कर दिया।

सीएम योगी ने इस संबंध में एक नोट जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने पिता की मृत्यु का दुख है। वह उन्हें अंतिम बार देखना भी चाहते थे लेकिन वैश्विक महामारी के चलते वह ऐसा नहीं कर सके। योगी ने एक बहुत ही भावुक पत्र जारी किया है और उन्होंने अपने व्यक्तिगत जीवन के ऊपर अपने कर्तव्य को रखा है।

मां को लिखा भावुक पत्र

[object Promise]
मां को लिखा भावुक पत्र

योगी के जारी किए गए पत्र में लिखा है, ‘अपने पूज्य पिताजी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख एवं शोक है। वह मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम और निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया। अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परंतु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ की जनता के हित में आगे बढ़ाने का कर्तव्यबोध के कारण मैं न कर सका। कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी कोरोना को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नहीं ले पा रहा हूं।

पूजनीय मां, पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से भी अपील है कि वे लॉकडाउन का पालन करते हुए कम से कम लोग अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में रहें। पूज्य पिताजी की स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। लॉकडाउन के बाद दर्शनार्त आऊंगा।’

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article नगर पंचायत के सफाई कर्मी बैठे धरने पर,किया धारा 144 का उल्लघन,,जबकि शासनादेश 30जून तक एरियर भुगतान पर है रोक
Next Article कुशीनगर में जंगल नौगांवा में कोटेदार द्वारा फर्जी यूनिट चढ़ाने के बाद कंप्यूटर से गरीबों का नाम काटने को लेकर डीएम से ग्राम प्रधान की शिकायत

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?