आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने आखिकार उन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है जिसमें लगातार ये बात सामने आ रही थी कि उनकी मां सुनीता कश्यप ने टीवी सीरियल रामायण में त्रिजटा का किरदार निभाया था। इस टीवी सीरियल में त्रिजटा के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर बीते काफी दिनों से हंगामा बरपा हुआ था। सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे थे कि त्रिजटा का किरदार आयुष्मान खुराना की सासू मां ने निभाया है।
हालांकि इस बारे में एक्टर और उनकी पत्नी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया था। लेकिन अब एक बयान जारी कर ताहिरा कश्यप ने साफ कर दिया है कि उनकी मां ने त्रिजटा का किरदार नहीं निभाया है। बल्कि उनका तो टीवी-सीरियल या एक्टिंग की दुनिया से दूर-दूर तक कोई ताल्लुक नहीं है।
ताहिरा कश्यप ने साफ किया है कि उनकी मां एक एजुकेशनिस्ट (शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली) महिला थी। ताहिरा ने बयान जारी कर कहा है, ‘इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है कि मेरी मां मिसेज अनीता कश्यप ने रामायण टीवी सीरियल में काम किया था। ऐसी सभी रिपोर्ट्स गलत हैं।
