मुंबई मिरर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन और वलूचा भी सलमान के पनवेल फार्महाउस पर ही लॉकडाउन के चलते फंस गई हैं। इसी कारण अब ये मुंबई वापस नहीं लौट पाईं। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से, सलमान खान के साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस और मॉडल वालुसचा डी सूसा भी हैं।
जैकलीन की अर्पिता खान के बेटे संग इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर भी सलमान खान की बहन ने शेयर किया था। वहीं यूलिया वतूंर भी घोड़े की सवारी करती नजर आईं। हाल में ही सलमान खान ने वीडियो शेयर किया कि वह बहन अर्पिता खान, जीजा आयुष शर्मा और उनके दोनों बच्चों संग समय बिताने आए थे।
लेकिन इसके बाद कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लगा दिया गया और सलमान खान पनवेल वाले फार्महाउस पर ही फंस गए। खैर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें और कुछ फोटो को देखें तो मालूम पड़ता है कि सलमान खान अकेले नहीं , बल्कि उनकी तीन दोस्त भी इस फॉर्महाउस पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस और मॉडल वालुसचा डी सूसा भी सलमान खान के फॉर्महाउस पर ही ठहरी हुई हैं। सलमान खान ने वीडियो शेयर किया था जिसमें उनके साथ सोहेल खान के बेटे निर्वाण नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्होंने पिछले कई दिनों से पिता सलीम खान को नहीं देखा है। वह इस फॉर्महाउस पर फंस गए हैं।
सलमान और उनके परिवार के साथ जैकलीन के होने का इशारा अर्पिता खान शर्मा द्वारा शेयर की गई वीडियो ने किया। दरअसल अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। जिसमें जैकलीन के साथ बेटा आहिल शर्मा बिस्कुट खाते नजर आ रहे थे। पनवेल फार्महाउस से सलमान खान ने दो वीडियो घोड़ों के साथ शेयर की थी।
जहां वह खुद घोड़ों को घास खिलाते नजर आ रहे थे। इसके पहले यूलिया ने इंस्टाग्राम पर घोड़ो की सवारी वाली एक वीडियो शेयर की। ये वीडियो यूलिया ने इंस्टाग्राम पर 5 अप्रैल को शेयर किया था, ये घोड़ा हूबहू सलमान खान के फार्महाउस जैसा लग रहा था।
