[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शरजील इमाम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, ‘देशद्रोही’ ने भारत के खिलाफ उगला था जहर
राष्ट्रीय

शरजील इमाम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, ‘देशद्रोही’ ने भारत के खिलाफ उगला था जहर

admin
Last updated: April 17, 2026 2:37 pm
admin
Share
SHARE

  • Tweet

नई दिल्ली। नागरिकता कानून, NRC और NPR के खिलाफ होने वाले धरनों में देशद्रोहियों ने भारत के खिलाफ खूब जहर घोला था। अब उन सभी पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है । शरजील इमाम ने भारत में दंगो को उकसाने वाले और देश तोड़ने वाले बयान दिए थे । दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम के खिलाफ दिल्ली में दंगे भड़काने के मामले में देशद्रोह की धारा के तहत चार्जशीट दाखिल की।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2019 को जेएनयू के छात्र शरजील इमाम ने शाहीन बाग में देश को तोड़ने की बात कही थी। उसके बाद 15 दिसंबर को जामिया नगर और न्‍यू फ्रेंडस कॉलोनी में दंगे हुए थे। CAA के विरोध के नाम पर जो आग दंगों के रूप में लगाई गयी थी उसमें 55 लोगों की जान चली गयी थी।

इससे पहले नागरिकता कानून के विरोध में देश भर में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम ने क्राइम ब्रांच की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वह बेहद चौंकाने वाले हैं। ज़ी मीडिया के सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान शरजील ने ये माना कि जिन वीडियो में वो भाषण देता हुआ दिख रहा है वह उसी के हैं।

उसको पता था कि इस तरह के भाषण देने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है, बावजूद उसने भड़काऊ भाषण दिए। आपको बता दें कि जब से CAA का विरोध शुरू हुआ था तभी से ये स्पष्ट हो गया था कि ये विरोध भारत विरोधी शक्तियों की भारत को तोड़ने की साजिश है और उसके इन सभी कट्टरपंथी लोगों के बयानों से सच सामने आ गया था।

असम को भारत से काटने की कही थी बात

शरजील इमाम का जो भाषण चर्चा में रहा उसमें वो असम को भारत से काटने की बात कहता दिख रहा है । इस भाषण में शरजील इमाम कह रहा है कि अगर हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम को हिंदुस्तान से अलग कर सकते हैं। शरजील इमाम ने जहरीली जुबान से कहा था कि हमेशा के लिए नहीं तो कुछ दिनों के लिए ही असम को भारत से अलग किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर इस केस में आईपीसी की धारा 124ए और 153 ए को भी शामिल किया गया था।










Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर के नेबुआ में जमातियों को शरण देने वाली महिला की हार्ट अटैक से हुई थी मौत
Next Article कल से लॉकडाउन में नर्मी की शुरुआत होगी, उद्योग-धंधों को मिली सशर्त राहत, कृषि को पूरी छूट, रेड जोन को छूट नहीं

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?