प्रदेशउत्तर प्रदेशइकबाल अंसारी ने कहा, जमाती देश के गद्दार, कोरोना फैलाने की रच...

इकबाल अंसारी ने कहा, जमाती देश के गद्दार, कोरोना फैलाने की रच रहे साजिश

[object Promise]

फैजाबाद ।अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि जमाती देश के गद्दार हैं। वह कोरोना जैसी महामारी को फैलाने की साजिश रच रहे हैं। इससे पूरे मुल्क के मुसलमानों की बदनामी हो रही है।

अंसारी रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम देश के वफादार हैं। अंसारी के अनुसार जमाती घुमंतू होते हैं, जगह-जगह घूमते रहते हैं, जहां जगह मिली वहीं सो जाते हैं जहां खाना मिला वहां खा लेते हैं लेकिन मौजूदा समय में यही जमाती कोरोना फैलाने का कारण बन रहे हैं। यह बीमारी खासतौर पर जमातियों में पाई जा रही है।

सरकार की ओर से इन्हें जांच और इलाज के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन यह छिप रहे हैं। क्या डर है उनको, सरकार सुविधा दे रही है जांच कराना चाहती है इलाज कराना चाहती है लेकिन यह बीमारी को फैलाने की मंशा पाले हुए हैं।

अंसारी ने कहा कि जो सच्चा मुसलमान है वह कोरोना से लड़ना चाहता है। ऐसे जमातीयों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, यह जहां मिले इन्हें सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को फैलने नहीं देंगे। कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। हिंदू और मुसलमान मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories