[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Coronavirus in India Updates:देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हुई, 488 लोगों की मौत
राष्ट्रीय

Coronavirus in India Updates:देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हुई, 488 लोगों की मौत

admin
Last updated: April 17, 2026 2:37 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली । देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 957 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 14,792 हो गई है। जिसमें 12,289 सक्रिय हैं, 2015 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 488 लोगों की मौत हो गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2274 सैंपल के टेस्ट में कल 67 नए मामले सामने आए है। पिछले दो तीन दिनों में कोरोना का मामला कम हुआ है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मामले और भी कम होंगे।

रमजान के दौरान अपने घरों में नमाज अदा करें-महाराष्ट्र सरकार
महाराष्ट्र सरकार के अल्पसंख्यक विकास विभाग ने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लोग रमजान के दौरान अपने घरों में नमाज अदा करें ताकि कोरोना वायरस लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो सके।

महाराष्ट्र सरकार ने आदेश में कहा कि 20 अप्रैल से प्रिंट मीडिया को लॉकडाउन से छूट दी जाएगी। अखबारों और पत्रिकाओं की डोर टू डोर डिलीवरी पर कोरोना महामारी के चलते रोक लागू रहेगी।

कुल 14378 मामलों में से 4291 केस तब्लीगी जमात से : स्वास्थ्य मंत्रालय
कुल 14378 मामलों में से 4291 (29.8%) मामले निजामुद्दीन मरकज क्लस्टर से प्रभावित हैं। तमिलनाडु में 84 फीसदी, दिल्ली में 63 फीसदी, तेलंगाना में 79 फीसदी उत्तर प्रेदश में 59 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 61 फीसदी मामले इस घटना से संबंधित हैं।

#WATCH Out of total 14378 cases, 4291 (29.8%) cases are related to Nizamuddin Markaz cluster from single source&affected 23 States&UTs. 84% cases in TN, 63% cases in Delhi, 79% cases in Telangana, 59% cases in UP & 61% in Andhra Pradesh are related to the event: Health Ministry pic.twitter.com/UMsz1hx3tz

— ANI (@ANI) April 18, 2020

केंद्र और सभी राज्यों ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं। सभी राज्यों ने राज्य और जिला आपातकालीन केंद्र भी शुरू किए हैं। श्रम मंत्रालय ने मजदूरों की शिकायतों के समाधान के लिए 20 कंट्रोल रूम शुरू किए हैं।

गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम 24/7 टोल फ्री नंबर 1930 और 1944 के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का समाधान कर रहे हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 112 सभी 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चालू है जिसका उपयोग पुलिस, फायर और एम्बुलेंस सेवाओं के लिए प्रयोग किया जा सकता है।

सिंगल इमरजेंसी नंबर 112 , लोकेशन आधारित ट्रैकिंग का उपयोग करता है और तेजी से सेवाएं प्रदान करता है कोरोना के दौरान नागरिकों द्वारा इसका उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article MODI सरकार ने FDI के बदले नियम, पाकिस्तान और चीन नहीं कर पाएंगे बदमाशी
Next Article भारत के सम्मान में स्विट्जरलैंड का मैटरहॉर्न पर्वत तिरंगे में रंगा, हिमालय से आल्पस तक दोस्ती

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?