प्रदेशउत्तर प्रदेशCoronavirus : उत्तर प्रदेश के ये 5 जिले हुए कोरोना FREE

Coronavirus : उत्तर प्रदेश के ये 5 जिले हुए कोरोना FREE

[object Promise]

लखनऊ । एकतरफ जहां देशभर में कोरोना  के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश (UP corona) के लिए थोड़ी राहत की खबर है। राज्य के 5 जिले ऐसे हैं, जिनके सभी कोरोना (Covid-19) पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। इस प्रकार ये पांच जिले कोरोना फ्री हो गए हैं। यूपी में अब तक कुल 846 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

​प्रयागराज में था सिर्फ एक मरीज, वह भी अब निगेटिव
प्रयागराज में अब तक मिले एकमात्र कोरोना पॉजिटिव मरीज की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। तबलीगी जमात में शामिल होने के बाद प्रयागराज पहुंचे इंडोनेशिया के इस जमाती को रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मस्जिद से पुलिस ने ढूंढा था। पहले उसे क्वॉरंटाइन सेंटर भेजा गया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डॉक्टरों ने तीसरी रिपोर्ट के लिए सैंपल गुरुवार को लैब भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कोरोना फ्री हुआ प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जिले के कुल छह लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया था। तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे इन सभी लोगों को 7 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 अप्रैल को कराए गए Covid-19 टेस्ट में इन सभी लोगों को निगेटिव पाया गया। 17अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके अलावा जिले में इन छह के अलावा नए मामले भी सामने नहीं आए हैं। जिले में दो सौ से ज्यादा लोगों के टेस्ट कराए जा चुके हैं।

​महाराजगंज के छह जमाती हुए ठीक
पूर्वांचल के महाराजगंज जिले में तबलीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे 6 जमातियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। 17 अप्रैल को इन सभी की तीसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई। जिसके बाद महाराजगंज जिला कोरोना मुक्त हो गया। जिले में कुल 21 जमातियों के नमूने भेजे गए थे। 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बाद में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।।

सबसे पहले कोरोना फ्री हुआ पीलीभीत
पीलीभीत में कोरोना के दो ही मरीज थे और दोनों मां-बेटे थे। सीमित संसाधनों के बावजूद इन सरकारी डॉक्टरों ने कोरोना को हराकर दिखा दिया। इसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जिले को बधाई देने से नहीं चूके। पीलीभीत के डॉक्टरों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि उन्होंने कोरोना पॉजिटिव 73 वर्षीय महिला को स्वस्थ करने में सफलता हासिल की जबकि कोविड-19 का सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों को होता है। चौथी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें 8 अप्रैल को डिस्चार्ज किया गया। वहीं उनके बेटे को पहली ही डिस्चार्ज किया गया था।

​हाथरस में चार मरीज हुए डिस्चार्ज
पश्चिमी यूपी के हाथरस में कुल चार लोगों को कोरोना पाॉजिटिव पाया गया था। कई रिपोर्ट्स निगेटिव आने के बाद इन्हें आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार हाथरस भी कोरोना फ्री जिलों की सूची में आ गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories