राष्ट्रीयVIDEO : सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट उड़ाकर भागा...

VIDEO : सड़क पर 100, 200 और 500 के नोट उड़ाकर भागा कार सवार, पुलिस ने ऐसे समेटे पैसे

[object Promise]

इंदौर। शहर में मेडिकल टीम पर थूंकने, पथराव करने, पुलिस को मारने के बाद अब सड़क पर नोट उड़ाकर भागने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने गुरुवार दोपहर खातीपुरा मेन रोड स्थित धर्मशाला के सामने गली में नोट उड़ाए। इसके बाद वहां से भाग निकला। सूचना पर निगम टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, और नोट को सैनिटाइज कर जब्त किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना के कारण क्षेत्रवासी इस घटना से दहशत में आ गए।

जोनल अधिकारी नरेंद्र कुरील द्वारा सेट पर सूचना दी गई कि जाेन- 17 के वार्ड क्रमांक- 20 में खातीपुरा मेन रोड स्थित खातीपुरा समाज की धर्मशाला के सामने गली में काेई अज्ञात व्यक्ति 100, 200 और 500 के 20 से 25 नोट फेंक कर भागा है। अपर आयुक्त रजनीश कसेरा ने यह जानकारी तत्काल निगम आयुक्त आशीष सिंह को दी।

घटना की जानकारी हीरानगर पुलिस को दी गई। क्षेत्र के आसपास के सीएसआई को भी घटनास्थल पर भेजा। यहां सभी लोगों को पहले से ही निर्देश दिए गए थे कि नोटों को सैनिटाइज किए बिना कोई टच नहीं करेगा। यहां कर्मचारियों ने नोटों पर पहले दवा का छिड़काव किया, इसके बाद इन्हें सैनिटाइज भी किया। मौके पर पहुंचे पुलिस जवानों ने डंडे के जरिए नोटों को एक पॉलीथिन में भरा और थाने लेकर रवाना हो गए। सीएसआई ने बताया कि कोई व्यक्ति कार से नोटों को उड़ाकर भागा है। हीरानगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories