[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » देश के 17 राज्यों के इन 27 जिलों के लिए खुशखबरी, 20 अप्रैल से मिलेगी छूट ?
राष्ट्रीय

देश के 17 राज्यों के इन 27 जिलों के लिए खुशखबरी, 20 अप्रैल से मिलेगी छूट ?

admin
Last updated: April 17, 2026 2:38 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में देश के 27 जिलों से बड़ी खुशखबरी आई है। ये जिले 17 अलग-अलग राज्यों में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अगरवाल ने आज बताया कि इन 17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिनों से किसी भी नए व्यक्ति को कोविड-19 बीमारी नहीं हुई है। कोरोना पर डेली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अगरवाल ने एक और अच्छी बात बताई कि 325 जिलों में अब तक कोरोना का कोई भी केस नहीं आया है। यानी, अगर 27 जिलों की स्थिति यूं ही नियंत्रण में रही तो अब तक कोरोना मुक्त 325 जिले और इन 27 जिलों को मिलाकर कुल 352 जिलों में 20 अप्रैल से लॉकडाउन से कुछ हद तक राहत दी जा सकती है।

किस राज्य के कितने जिले
अगरवाल ने बताया कि पुदुचेरा के माही जिले से बीते 28 दिनों में एक भी नया कोरोना केस सामने नहीं आया है। उनके मुताबिक जिन जिलों से बीते 14 दिनों से कोई केस नहीं आए, उनमें कर्नाटक के पांच, छत्तीसगढ़ के तीन, गुजरात, तेलंगाना और केरल के दो-दो जिले हैं। वहीं, बिहार, प. बंगाल, राजस्थान, गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, पुदुचेरी, मिजोरम, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश का एक-एक जिला शामिल है।

किस राज्य का कौन सा जिला
अगरवाल ने बताया, ‘इन जिलों में 14 दिनों से कोई नया केस नहीं आया- बिहार का पटना, प. बंगाल का नदिया, राजस्थान का प्रतापगढ़ जिला, गुजरात के गिर सोमनाथ और पोरबंदर जिले, तेलंगाना के भद्रादिरी और कुथागुड़म जिले, गोवा का साउथ गोवा, उत्तराखंड का पौड़ी गढ़वाल, यूपी का पिलीभीत, जम्मू-कश्मीर का रजौरी और मणिपुर का वेस्ट इंफाल जिला, छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव, दुर्ग और रायपुर जिले, पुदुचेरी का माही, मिजोरम का ऐजवाल वेस्ट जिला, कर्नाटक के देवनगिरी, कोडागू, तुमकुल, उडुप्पी और बेल्लारी जिले, केरल के वायनाड और कोट्टयम जिले, पंजाब का एसबीएस नगर, हरियाणा का पानीपत और मध्य प्रदेश का शिवपुरी जिला।’

1 दिन में 183 कोविड-19 मरीज हुए ठीक
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,489 लोग कोविड-19 बीमारी से ठीक हो चुके हैं। बुधवार को एक दिन में 183 लोग ठीक हुए। वहीं, देश में 941 संक्रमित मरीज बढ़े हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 12,380 हो गए हैं। अब तक कुल 414 लोग कोविड-19 बीमारी के कारण मरे हैं, इनमें 37 मौतें बुधवार को हुईं। अगरवा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बुधवार को स्वास्थ्यकर्मियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के फील्ड ऑफिसर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की थी। इसमें जिला स्तर पर डब्ल्यूएचओ अधिकारियों के साथ तकनीकी समन्व्य स्थापित किए जाने पर चर्चा हुई।

3 मई तक ये सब बंद
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलीला श्रीवास्तव ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के देश के नाम संबोधन के बाद राज्यों ने लॉकडाउन के पालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। 3 मई तक शिक्षण, खेल, मनोरंज आदि से जुड़े सभी संस्थान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘3 मई तक आवागमन की सारी सुविधाएं बंद रहेंगी जिनमें रेल, फ्लाइट, सड़क परिवहन के सारे साधन शामिल हैं। टैक्स, ऑटो रिक्शा, साइकल रिक्शा, ऐप बेस्ट कैब सर्विस बंद रहेंगे।’

गृह मंत्रालय की लोगों से अपील
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइंस जारी किया है जिसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी दी गई। इसके मुताबिक…

  • सभी सार्वजनिक स्थलों और वर्क प्लेसेज पर फेस मास्क पहना जाए।
  • सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया जाए।
  • पांच से अधिक लोग सार्वजनिक स्थानों पर जमा नहीं हों।
  • सार्वजनिक स्थानों पर थूंकें नहीं।
  • शराब, गुटखा की बिक्री को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए कार्यस्थलों पर टेंपरेचर स्क्रीनिंग की जाए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाए।
  • बुजुर्ग और रोगग्रस्त व्यक्ति तथा छोटे बच्चों के माता-पिता को घर से कार्य करने को प्रोत्साहित किया जाए।
  • निजी और सार्वजनिक, दोनों क्षेत्रों के कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए।

देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति संतोषजनक
उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र हॉटस्पॉट या कंटेनमेंट जोन नहीं है, वहां पर 20 अप्रैल से चुनिंदा गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी, बशर्ते वहां लॉकडाउन के नियमों का पूर्ण पालन हो रहा हो। उन्होंने कहा कि देशभर में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति पर गहन निगरानी रखी जा रही है। गृह मंत्रालय ने कहा कि देश में गेहूं, चावल, दालें, दूध आदि की आपूर्ति की स्थिति संतोषजनक है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Covid-19 पाॅजीटिव डिलीवरी बाॅय कर रहा था पिज्जा सप्लाई, 72 घर सील
Next Article बडी खबरः डाक्टरों के हमलावरों पर एक्शन में CM YOGI, उपद्रवियों से वसूली का आदेश

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?