[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » UP: वीडियो देख आप कांप उठेंगे, BJP नेता के दिव्यांग रिश्तेदार ने सरेआम महिला को गोलियों से भूना !
उत्तर प्रदेश

UP: वीडियो देख आप कांप उठेंगे, BJP नेता के दिव्यांग रिश्तेदार ने सरेआम महिला को गोलियों से भूना !

admin
Last updated: April 19, 2026 12:27 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कासगंज। लॉकडाउन के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक दिव्यांग युवक ने गोलियां बरसाकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी।

खबर के आखिर में देखें वीडियो  शर्मनाक बात यह कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में बृहस्पतिवार सुबह 65 वर्षीय महिला श्यामवती पत्नी हरीशंकर की हत्या कर दी गई।

View this post on Instagram

भाजपा नेता के दिव्यांग रिश्तेदार ने की महिला की गोलियों से भूनकर हत्या, वीडियो देख कांप उठेंगे आप

A post shared by Amrish Kumar (@kumar.amrish) on Apr 16, 2020 at 4:36am PDT

गांव के ही दिव्यांग युवक मोनू ने सरेआम इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मोनू भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता का रिश्तेदार है। सरकारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। यह महिला घर में अकेली रहती थी। उसके मकान पर दिव्यांग मोनू कब्जा करना चाहता था। आरोपी मोनू ने महिला को दो गोलियां मारी थीं। मोनू ने सुबह तकरीबन 10 बजे महिला के घर के सामने इस वारदात को अंजाम दिया। पड़ोस की छत पर खड़े कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

शर्मनाक बात यह कि किसी ने महिला का बचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के संबंध ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दिव्यांग कहीं छिप गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिले में कोरोना का पहला पॉजिटिव केस मिलने से मचा हड़कंप
Next Article धारा 144 व लॉकडाउन उल्लंघन करने पर कई लोग गिरफ्तार

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?