राष्ट्रीयलॉकडाउन का उल्लंघन पर उधव ठाकरे और केजरीवाल में हो रहा है...

लॉकडाउन का उल्लंघन पर उधव ठाकरे और केजरीवाल में हो रहा है कंपटीशन, मुंबई के बाद अब दिल्ली में यमुना किनारे जुटे हजारों प्रवासी मजदूर

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन की समयसीमा बढ़ाने के पहले ही दिन दिल्ली में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर यमुना किनारे जमा हो गए। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को मुंबई में बांद्रा टर्मिनल के बाहर भी प्रवासी मजदूरों की ऐसी ही भीड़ देखने को मिली थी।

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि यमुना घाट पर मजदूर इकठ्ठा हुए। उनके लिए रहने और खानेे की व्यवस्था कर दी है। उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बताएं।

उन्होंने कहा कि हम रोज 10 लाख लोगों को खाना खिलाते हैं, 75 लाख लोगों को मुफ्त राशन दिया। हजारों बेघरों के लिए छत का इंतजाम किया। लोग इतने गरीब हैं, कई लोगों को सरकारी इंतजाम का पता ही नहीं चलता। थैंक यू मीडिया, ऐसे गरीबों के बारे में हमें बताने के लिए। हर गरीब तक सरकारी इंतजाम पहुंचायेंगे।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आदेश देकर उन सभी को अलग-अलग नाइट शेल्टर में भिजवा दिया है। उनके खाने-पीने की व्यवस्था वहां की जाएगी। जब तक लॉकडाउन नहीं खुल जाता उनको नाइट शेल्टर में ही रखा जाएगा।

मंगलवार को मुंबई में उड़ी थी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा इलाके में मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए थे। ये लोग घर वापस जाने की मांग कर रहे थे और भोजन की समस्या के को कारण बता रहे थे। इस भयावह घटना के बाद महाराष्ट्र प्रशासन की व्यवस्था पर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। हालांकि बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर इनको तितर-बितर कर दिया था।

पुलिस ने भीड़ को जुटाने के पीछे अफवाह फैलाने वाले आरोपी विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार भी कर लिया। विनय पर ऐपिडेमिक डिसीज ऐक्ट की धारा 3 और आईपीसी की धारा 117, 153 ए, 188, 269, 270, 505 (2) के तहत कार्रवाई की गई गई है। आरोपी विनय दुबे को 21 अप्रैल तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories