[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : जिले के पडरौना नगर के उदित नारायण डिग्री कालेज में क्वारंटाइन सेंटर के साथ कम्युनिटी किचन बनाया गया है। यह सेंटर स्वास्थ्य विभाग के मानकों पर तैयार किया गया है। इस सेंटर में दो लोगों के बीच पर्याप्त दूरी,अलग शौचालय,सभी के लिए अलग-अलग बाल्टी-मग, पौष्टिक भोजन और प्रतिदिन चिकित्सकीय परीक्षण की व्यवस्था की जा रही है।
पडरौना सदर तहसीलदार एमपी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुरुप क्वारंटाइन सेंटर के रूप में बनाया गया है। इस सेंटर में जरूरत की सभी चीजों का ख्याल रखा गया है। सेंटर में लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है। लाक डाउन कि अवधि बढ़ने के साथ ही यह सेंटर पूरी तरह क्रियाशील हो गई है।
यहां कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी भी लगाई जा रही है,जिससे कि यहां रुकने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो। ऐसे में यहां पडरौना शहर से जुड़े लेखपाल योगेंद्र गुप्ता के आलावा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ राजस्व विभाग के तमाम कर्मचारी मौजूद हैं ।
