[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Delhi-NCR में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
राष्ट्रीय

Delhi-NCR में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

admin
Last updated: April 17, 2026 2:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए। ऐसे में लोग घरों से बाहर निकल आए। जो लोग बाहर नहीं निकले वे अपनी बालकनी में आ गए। बताया जा रहा है कि इसकी तीव्रता 3.5 रही।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र कहीं और नहीं बल्कि दिल्ली में ही है और मात्र 8 किलोमीटर नीचे है। IMD के मुताबिक पूर्वी दिल्ली में भूकंप का केंद्र था। आम तौर पर भूकंप के दौरान लोग घरों से बाहर आ जाते हैं। एक बार के झटके के बाद दोबारा भूकंप के झटके नहीं महसूस किए गए ऐसे में घरों में वापस जाया जा सकता है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 बताई गई है लेकिन पूर्वी दिल्ली में रहने वाले लोगों का कहना है कि झटके काफी तेज थे। दरअसल यहां लोगों के घर कई मंजिल के हैं ऐसे में झटके आसानी से महसूस हो जाते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके कहा, उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे। हम सबकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।

 

एक्सपर्ट्स का कहना है कि भूकंप के झटके इतने तेज नहीं थे इसलिए घरों में रहा जा सकता है। इसमें किसी तरह की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। जानकारों का कहना है कि अगर भूकंप का केंद्र जमीन में 15-20 किलोमीटर अंदर होता है तो रिक्टर स्केल पर तीव्रता भी ज्यादा होती है और झटके ज्यादा बड़े इलाके में महसूस किए जाते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article लॉकडाउन बढ़ाने को सरकार की खास तैयारी, 45 दिनों में 20 लाख स्टोर बनाने की योजना!
Next Article पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पास मांगने पर निहंग सिंहों ने पुलिस पर हमला कर ASI की काट दी कलाई

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?