प्रदेशउत्तर प्रदेशतो कुशीनगर में क्‍वारंटीन सेंटर पर दलित महिला प्रधान केे हाथों पका...

तो कुशीनगर में क्‍वारंटीन सेंटर पर दलित महिला प्रधान केे हाथों पका खाना खाने से कर दिया था इनकार,सांसद ने दलित प्रधान के घर किया भोजन

[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के खड्डा क्षेत्र के भुजौली खुर्द की दलित महिला प्रधान के घर पहुंच कर सांसद विजय कुमार दुबे ने शनिवार को भोजन किया। इसके बाद क्वारंटीन सेंटर पहुंचे औँर क्वारंटीन किए गए लोगों को समझाया कि आज के दौर में छुआछूत की बात भी करना अपराध है। ऐसे में वह लोग दलित प्रधान के हाथ बना खाने से इनकार नहीं कर सकते। इसका असर यह हुआ कि क्वारंटीन सेंटर पर सभी ने साथ खाना शुरू कर दिया।
भुजौली खुर्द के प्राथमिक स्कूल पर बने क्वारंटीन सेंटर पर पांच लोग रखे गए हैं। गांव की दलित प्रधान लीलावती देवी ने अधिकारियों से शिकायत की थी कि क्वारंटीन सेंटर पर रखे गए दो लोगों ने सेंटर पर बना खाना खाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया है कि वह दलित के हाथ का बना है। एक अखबार ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया।
इसका असर यह हुआ कि सुबह ही सांसद विजय कुमार दुबे आस पास के सात आठ सहयोगियों के साथ भुजौली खुर्द गांव में पहुंच गए। क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचकर विस्तार से जानकारी ली। लोगों को समझाया और वहीं एलान किया कि इसी दलित प्रधान के हाथ का बना भोजन उनके घर जाकर करेंगे। इसके बाद उन्होंने दरवाजे पर जमीन पर बैठकर भोजन किया। भोजन करने के दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का भी ठीक से पालन कराया। बगल में दलित प्रधान के पति सुभाष गौतम को भी बैठाया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories