[object Promise]
उपेंद्र कुशवाह
पडरौना,कुशीनगर : पड़रौना कोतवाली क्षेत्र में स्थित खिरकिया पुल से एक युवती ने शनिवार को झरही नदी में छलांग लगा दी। नदी में पानी कम होने से उसकी जान बचा ली गयी। आस पास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बेहोश थी, इसलिए पहचान नहीं हो पायी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती साइकिल से शाम को 5 बजे के आसपास पुल पर पहुंची। साइकिल किनारे खड़ी कर और नदी में कूद गयी। लोगों की पजर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार लड़की पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा टोला मटियरवा की रहने वाली है।
