रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखाना (अमेठी)।बीती रात कोतवाली क्षेत्र के सरैया गांव में अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लगने से घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गई एवं घर में मौजूद महिला आग के चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गयी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया वहीं महिला को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया गया/
शनिवार की रात सरैया निवासी सीताराम के छप्पर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग जाने से घर में मौजूद सीता राम की पत्नी सुमन देवी आग की चपेट में आने से आंशिक रूप से झुलस गयी एवं घर की गृहस्थी जलकर खाक हो गयी सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया एवं झुलसी महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया सूचना पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने आग से हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक कार्यवाही की इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष के निर्देश पर कांग्रेस सिपाही राजू ओझा,हनुमन्त विश्वकर्मा,जेबी यादव,पंकज मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी एवं हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
