लॉकडाउन के बीच उर्वशी रौतेला अपनी एक से बढ़कर एक सेक्सी फोटो वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही है। हाल ही में उर्वशी रौतेला की बिकिनी फोटो ने तो सोशल मीडिया पर तहलका ही मचा दिया था। खैर फिलहाल उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उर्वशी रौतेला की हालत देख हमारी तरह आप भी खौफ खा जाएंगे। बिखरे बाल माथे पर सिंदूर फैला और जमीन पर बैठी उर्वशी रौतेला. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरी ये अच्छी खासी उर्वशी को हो क्या गया है, तो जनाब डरने की बात नहीं हम बताते हैं आखिर माजरा है क्या।
दरअसल उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 25 मिलियन हो गई है और इस खुशी में बेहद उत्साहित उर्वशी ने अपना ये वीडियो शेयर किया है। तो उर्वशी के चाहने वालों घबराने की बात नहीं आप ये मत सोचिएगा कि ये लॉकडाउन का साइड इफेक्ट है। उर्वशी एकदम ठीक है और जल्द ही आपके लिए वो अपनी एक बार फिर से सेक्सी फोटो वीडियो शेयर करेंगी। आपको बता दें उर्वशी रौतेला की गिनती बॉलीवुड कि सेक्सी एक्ट्रेस में होती है। उर्वशी के डांस के दर्शक कायल हैं, हालांकि अभी तक उर्वशी की झोली में ऐसी कोई फिल्म नहीं आई है जिससे उन्हें अपने अभिनय का हुनर दिखाने का मौका मिले।
उर्वशी रौतेला ने सिंह साहब द ग्रेट से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था. हेट स्टोरी 4 में उर्वशी का सेक्सी अवतार देखने को मिला. इसके अलावा फिल्म पागलपंति में भी उर्वशी रौतेला नजर आई थीं।
पागलपंति फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई । खबरें तो ये आ रही थीं कि उर्वशी अपने अभिनय टैलेंट को और निखारने के लिए विदेश में ट्रेनिंग ले रही हैं. खैर जल्द ही कोरोना वायरस का संकट खत्म हो जाएगा और उम्मीद है कि उर्वशी रौतेला अपनी अगली फिल्म का भी ऐलान करेंगी।
