राष्ट्रीयभारत में कोरोना: एक दिन में 1035 नए मरीज, 40 की मौत,...

भारत में कोरोना: एक दिन में 1035 नए मरीज, 40 की मौत, आज सभी CM से बात करेंगे PM

[object Promise]

नई दिल्ली । देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आकंड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरना पॉजिटिव के 1035 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7447 हो गई है। जिसमें 6565 सक्रिय हैं, 643 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 239 लोगों की मौत हो गई है। आज राजस्थान में 18, उत्तर प्रदेश में छह और झारखंड में तीन नए मामले आए हैं।

भारत में कोरोना के नए मामलों का शुक्रवार को नए शिखर पर पहुंचा था। गुरुवार को जहां पहली बार एक दिन में कोरोना के मामलों ने सात सौ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, शुक्रवार को देश भर में कोरोना के संक्रमितों की संख्या साढ़े 7 हजार पहुंच गई। तब कोरोना के 859 मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में कोरोना संक्रमण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।

आज सभी CM से बात करेंगे PM
देशव्‍यापी लॉकडाउन को आगे बढ़ाने या हटाने पर आज फैसला हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे। बुधवार को सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में पीएम ने कहा था कि वह देश भर में लागू लॉकडाउन की समय सीमा में परिवर्तन पर फैसला लेने से पहले सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक बार और बात करेंगे। इससे पहले भी प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग कर चुके हैं।

कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग में लापरवाही के किस्से तो बहुत देखे होंगे, लेकिन केरल के एक बेघर गरीब का वीडियो पूरी दुनिया को सिखा रहा है कि कैसे सोशल डिस्टेंसिंग के जरिए इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। खाना देने आई पुलिस को ये गरीब जिस तरह पीछे हटने को कहता है और अपनी शर्ट से मुंह को ढक लेता है, वो तारीफ के काबिल है। आप भी देखिए-

लंबी चलेगी कोरोना से लड़ाई
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में अभी 20 से 22 दिन और लगने हैं। कई राज्यों ने भी अपने यहां 15-15 दिन की मियाद बढ़ा दी है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना ऐसा संकट है, जिसका अभी अता-पता अभी नहीं है। दिसंबर में यह शब्द सुना गया और चीन से इसकी शुरूआत हुई। इटली, स्पेन में विस्तार होता गया और ब्रिटेन, फ्रांस इन देशों में होता हुआ संकट हमारे सामने आया। दो सप्ताह में विश्व में यह संकट बढ़ा है। दो सप्ताह पहले छह लाख केस थे, आज 16 लाख हो गए थे। तीस हजार मृत्यु थी अब एक लाख हो गई। दो सप्ताह में इस बीमारी का प्रकोप तेजी से फैला है।

PMO ने की मीटिंग
प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव की अध्यक्षता में शुक्रवार को अधिकारियों की एक उच्चाधिकार प्राप्त समूहों की बैठक हुई। देश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता, सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स का प्रबंधन, जरूरतमंद लोगों के लाभ के लिए किए गए प्रयासों, किसानों को फसल कटाई में सामाजिक दूरी बनाए रखने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories