[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सड़कों पर पड़े 500-2000 रुपये के नोटों को कोरोना से जोड़कर फैलाई दहशत
राष्ट्रीय

सड़कों पर पड़े 500-2000 रुपये के नोटों को कोरोना से जोड़कर फैलाई दहशत

admin
Last updated: April 17, 2026 2:40 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली । जहां पूरा देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग वायरस के खौफ में सड़क पर पड़े रुपये को भी उठाने में खौफजदा हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि सड़कों पर पड़े नोट में कुछ शरारती तत्व कोरोना वायरस होने की अफवाह उड़ाकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसी घटनाएं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में बीते तीन-चार दिनों से बढ़ गई है। वहीं नोट में कोरोना होने की अफवाहों पर विराम देने के लिए पुलिस भी हर भरसक प्रयास कर रही है। दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसी अफवाहों से लोगों को बचने की अपील की गई हे। लोगों से अफवाह फैलने पर तत्काल मामले की सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।

डीसीपी द्वारका जिला एन्टो अल्फोंस ने बताया कि सेक्टर चार की सड़क पर एक पांच सौ रुपये का नोट पड़ा था। इस नोट को देखने के बाद इलाके के लोग उसमें कोरोना वायरस होने की बात करने लगे।

इस सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और उसने उस नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। डीसीपी का कहना है कि शायद किसी के जेब से यह नोट गिर गया था, लेकिन उसे कोरोना वायरस से जोड़कर अफवाह उड़ा दी गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच के बाद ही नोट के संबंध में कुछ बताया जा सकता है।

दिल्ली के बुध विहार इलाके में शुक्रवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स इलाके के एक एटीएम से रुपये निकाल कर जा रहा था, तभी अनजाने में उसके रुपये नीचे गिर गए। उसे रुपयों के गिरने का पता ही नहीं चला और वह उन रुपयों को उठाए बिना ऐसे ही चला गया।

उसके बाद आने वाले शख्स ने जमीन पर रुपये गिरे हुए देखे तो इलाके में जमीन पर गिरे 2-2 हज़ार के नोटों में कोरोना होने की अफवाह उड़ गई। अफवाह उड़ने के बाद बाद पुलिस को बुलाया गया।

पुलिस को भी लगा कि हो सकता है नोटों में कोरोना संक्रमण हो, इसलिए पुलिसवाले ने बिना रुपये छुए उसके ऊपर पत्थर रख कर उसे हवा में उड़ने से रोका। हालांकि थोड़ी देर बाद वह शख्स वापस आया और अपने रुपये लेकर चला गया था।

यूपी की राजधानी में उड़ी अफवाह
देश की राजधानी के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर स्थित पेपर मिल कॉलोनी में भी पांच-पांच सौ रुपये के नोट सड़क पड़े होने की अफवाह उड़ा दी गई। उस नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह की सूचना पर वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसके बाद पुलिस ने नोट को कब्जे में लेकर उसे लैैब में जांच के लिए भेज दिया है।

वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर चौक के पास भी कुछ लोग नोट में कोरोना वायरस होने की अफवाह को बल दे दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।

पुलिस के सूत्रों का कहना है कि कुछ शरारती तत्व नोट में कोरोना संक्रमण की अफवाह उड़ाकर एक विशेष समुदाय के खिलाफ माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह लोग इस अफवाह को सोशल मीडिया पर भी हवा दे रहे हैं। पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों की पहचान कर उनपर सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article VIDEO : रोड पर बिखरे मिले दो-दो के नोट, नोटों को देख इधर-उधर भागने लगे लोग
Next Article Coronavirus: भारत में नेपाल के रास्ते ‘कोरोना’ फैलाने की साजिश रच रहा माओवादी नेता, ख़ुफ़िया इनपुट मिलने से सेना अलर्ट 

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?