[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » इंदौर : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप
राष्ट्रीय

इंदौर : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत, मचा हड़कंप

admin
Last updated: April 17, 2026 2:41 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई है। इंदौर में भी कई डॉक्टर कोरोना से संक्रमित हैं। शहर में एक संक्रमित डॉक्टर की कोरोना से मौत हुई है। जिले के सीएमएचओ ने इसकी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही इंदौर में मृतकों की संख्या 22 पहुंच गई है। पूरे मध्यप्रदेश में इंदौर में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि डॉ शत्रुधन पंजवानी पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनका उपचार पहले गोकुलदास में चल रहा था। उसके बाद सीएचएल और फिर उन्हें अरविंदों में शिफ्ट किया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी, आज सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर पंचवानी इंदौर के रुपराम नगर में रहते थे।

डॉक्टर की पहली मौत
कोरोना महामारी की वजह से इंदौर को पूरी तरह से सील कर दिया गया। प्रदेश में पहली बार किसी डॉक्टर की मौत कोरोना की वजह से हुई है। डॉक्टर की मौत के बाद इंदौर में स्वास्थ्यकर्मी और एहतियात बरत रहे हैं। कोरोना पीड़ितों के इलाज में लगे डॉक्टर और नर्सिंग स्टॉफों का प्रशासन विशेष ख्याल रख रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान ही वह संक्रमित हुए।

इंदौर में 213 मरीज
मध्यप्रदेश में इंदौर में ही कोरोना से सबसे ज्यादा हालत खराब है। बुधवार को भी इंदौर में 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही इंदौर में कोरोना मरीजों की संख्या 213 पहुंच गई। अब तक इंदौर में कुल 22 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इंदौर में हॉट स्पॉट वाले इलाकों की सघन निगरानी की जा रही है।

इंदौर में #COVID संक्रमित एक डॉक्टर की मौत, उम्रदराज थे, कोरोना पीड़ितों के इलाज से नहीं जुड़े थे. @ndtvindia #CoronavirusOutbreak #Lockdown21 pic.twitter.com/eL9A6D5D3K

— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) April 9, 2020

भोपाल में 50 संक्रमित
इंदौर के बाद राजधानी भोपाल की हालत सबसे ज्यादा खराब है। यहां कोरोना के 94 मरीज मिले हैं। 50 के करीब स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और अफसर हैं। बढ़ते खतरे को लेकर सरकार ने सख्त फैसले भी लिए हैं। भोपाल के सीएमएचओ को हटा दिया है। कहा जा रहा है कि धरातल पर वह स्थिति को संभाल नहीं पा रहे थे। अब सरकार ने प्रदेश में एस्मा भी लागू कर दिया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पाॅप सिंगर रिहाना ने शर्ट उतार यूं दिए Hot पोज, बोल्डनेस पार की सारी हदें
Next Article Coronavirus in India Updates: देश में लॉकडाउन के बीच संक्रमितों की संख्या 5865, 169 की मौत, 478 हुए ठीक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?