[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » 7 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही बच्ची की मौत 
उत्तर प्रदेश

7 साल की बच्ची की कोरोना रिपोर्ट आने से पहले ही बच्ची की मौत 

admin
Last updated: April 19, 2026 12:28 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

मुरादाबाद। टीएमयू में भर्ती कोरोना संदिग्ध बच्ची की बुधवार सुबह सैंपल रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो गई। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी और मंगलवार को उसका सैंपल लिया गया था। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। विभाग ने बच्ची के घर पर होम क्वारंटीन का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे ग्रामीणों में भी दहशत है। बच्ची के शव को रैप करने के बाद अस्पताल में सील कर रखा गया है।

कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को छिपे हुए 21 जमातियों और उनके सपंर्क में आने वाले 30 लोगों को भी पकड़ा है। सभी को एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही एमआईटी में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने एमआईटी से 23 जमातियों के सैंपल भी भेजे हैं।

भगतपुर निवासी सात साल की बच्ची को टीएमयू में भर्ती किया गया था। बच्ची को सांस लेने में तकलीफ थी और बुखार भी था। बच्ची का पिता ट्रक चालक है। परिवार किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में नहीं है। लेकिन सांस लेने में परेशानी होने के चलते मंगलवार को बच्ची का सैंपल लिया गया। मुरादाबाद जिले में अब तक का यह सबसे कम उम्र का सैंपल लिया गया था।

सैंपल की रिपोर्ट आने से पहले ही बुधवार सुबह बच्ची ने दम तोड़ दिया। टीएमयू के चिकित्सकों ने बताया कि बच्ची का निमोनिया बिगड़ गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइंस को फॉलो करते हुए उसका सैंपल लिया गया था। बच्ची की मौत से गांव में दहशत बनी है। विभाग ने बच्ची के घर पर क्वारंटीन का पोस्टर चस्पा कर दिया है।

जिला प्रशासन से जारी सूची के सभी 21 जमातियों और उसके संपर्क में आए लोगों को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया है। 21 जमाती दिल्ली निजामुद्दीन गए थे। लेकिन बार – बार अपील करने के बावजूद सेल्फ रिर्पोटिंग के बजाए छिपे हुए थे। दिल्ली में इनके मोबाइल टावर की लोकेशन मिली थी। इसी आधार पर इनको चिह्नित किया गया था। मंगलवार देर रात तक 15 जमाती पकड़कर एमआईटी में क्वारंटीन किए गए थे। बाकी पांच जमाती और जामतियों के संपर्क में आए 30 लोगों को पकड़कर एमआईटी में क्वारंटीन किया गया है। एमआईटी में क्वारंटीन लोगों की संख्या बढ़कर 80 पहुंच गई है।

सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एमआईटी से बुधवार को 23 जमातियों और उनके संपर्क में रहे लोगों के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। जिल में अब तक कुल 107 लोगों के सैंपल हो चुके हैं।

रामपुर में पांच और अमरोहा में दो पॉजिटिव
मुरादाबाद से उत्तराखंड जाते समय टांडा में रोककर क्वारंटीन किए गए 11 जमातियों में से पांच की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद बाकी बचे छह जमातियों को टांडा सीएचसी से रामपुर के जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

अमरोहा जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। बुधवार देर शाम आई चौदह रिपोर्ट में से दो कोरोना पाजिटिव निकले। अभी भी 24 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। संक्रमित में एक युवक और एक बुजुर्ग है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कुशीनगर में दवा व किराने ने नही दी उधार तो मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर गर्दन में रस्सी डाल जान से मारने का प्रयास
Next Article कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में जमाती को पीटकर मार डाला

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?