[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना पाजीटिव जमाती ने की बिरयानी की फरमाइश, न मिलने पर किया हंगामा
उत्तर प्रदेश

कोरोना पाजीटिव जमाती ने की बिरयानी की फरमाइश, न मिलने पर किया हंगामा

admin
Last updated: April 19, 2026 12:28 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

सीतापुर ।उत्तर प्रदेश के सीतापुर के जिला अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने बिरयानी नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में मौके पर पुलिस ने मरीज को शांत कराया।

आपको बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए सात बांग्लादेशियों में से एक को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। देर रात मरीज ने इलाज में लगी स्वास्थ्य टीम से बिरयानी की मांग की।

टीम ने बिरयानी नहीं होने की बात कही, इस पर पहले से डायबिटीज के मरीज ने दवा खाने से इनकार कर दिया। वह बिरयानी न मिलने तक दवा न खाने की जिद पर अड़ा रहा।

काफी समझाने के बाद भी न मानने पर जिला अस्पताल से एक डॉक्टर रात में शहर कोतवाल अंबर सिंह को फोन कर जमाती की शिकायत की। इस पर कोतवाल ने पुलिस भेजकर जमाती को शांत कराया।

इसके बाद स्वास्थ्य टीम जमाती को डायबिटीज की दवा खिला पाई। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बिरयानी न मिलने पर डायबिटीज की दवा खाने से मना कर दिया था। काफी प्रयास के बाद उसे दवा खिलाई गई। मंगलवार सुबह जिला अस्पताल से उसे खैराबाद सीएचसी में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, निजामुद्दीन मरकज से लौटे महमूदाबाद के छह जमातियों के सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा गया है। इनके अलावा खैराबाद में पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आने वाले तीन लोगों का सैंपल भेजा है।

महमूदाबाद के नूरपुर निवासी छह मौलाना दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में गए थे, जहां से ये सभी 19 मार्च को लखनऊ पहुंचे। इसके बाद अमीनाबाद मरकज में कई दिन तक रुके। 22 मार्च को ये लोग घर पहुंचे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सभासद ने नगर पंचायत कर्मियों व नगर वासियो को वितरित किया मास्क..
Next Article शबेबरात का त्यौहार कब्रिस्तान न जाकर अपने घरों में ही इबादत व दुआं करें—डीएम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?