रिपोर्ट:हर्ष यादव
मुसाफिरखना। क्षेत्र के टिकरा बैजनाथ गांव के दलित बस्ती में सोमवार अचानक रात्रि में आग लग गयी जिससे उस गांव के रामदुलारे,हरीराम,हरिप्रसाद,हंसराज,एवं राम प्रसाद ये पांच दलित परिवारों के घर आग के हवाले हो गये सब कुछ जलकर नष्ट हो गया,जानवर तक मर गए सूचना मिलते ही संकट की इस घड़ी में कांग्रेस के सच्चे सिपाही राजू ओझा,हनुमन्त विश्वकर्मा ने अपने हाथ अग्निपीडितों की मदद के लिए बढा दिए और उस परिवार के साथ खड़े हुए,राजू ओझा और हनुमन्त विश्वकर्मा ने राहुल गांधी द्वारा भेजी गयी राहत सामग्री किट ,सब्जी,कम्बल व खाने सम्बन्धित दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों को परिवारों को सौपा,और हर संभव मदद का आश्वशन देते हुए कहा कि इस संकट के दौर में हम और हमारी कांग्रेस पार्टी सदैव इस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। हमसे जो मदद हुई हमने कर दिए और जल्द ही हमारे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल जी आएंगे और अपनी तरफ से भी कुछ आर्थिक मदद करेंगे। उनको मैंने अवगत करा दिया है और उन्ही के कहने पर हम सभी आज तुरन्त आए और जितना हो सका मदद किए।साथ में मोहित गुप्ता भी मौजूद रहे।

