प्रदेशउत्तर प्रदेशकुशीनगर में पडरौना शहर से लेकर गांवो तक जले दीप,कोरोना से जंग...

कुशीनगर में पडरौना शहर से लेकर गांवो तक जले दीप,कोरोना से जंग में सब दिखे एक साथ

[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : कोरोना की जंग में जीत हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर जनपदवासियों ने ज्योति जला कर एकजुटता की मिसाल पेश की। अंधेरे के बीच घर-घर जल रहे दीप अलग ही छटा बिखेर रहे थे। करीब 10 मिनट घरों व गलियों की लाइट बन्द थी और घरों के दरवाजे और बॉलकनी केवल दीपो की ही रोशनी से जगमग थे।
लोगों ने दीपक जलाकर कोरोना रूपी अंधकार को दूर भगाने का आह्वान किया साथ ही रोशनी जला कर कोरोना के योद्धाओं को सम्बल प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले तीन अप्रैल की रात आठ बजे वीडियो संदेश जारी कर देश की जनता से सोमवार की रात नौ बजे नौ मिनट तक घर के सभी लाइटों को बुझाकर दरवाजे व बालकनी में दीया, मोमबत्ती, टार्च या मोबाइल का फ्लैशलाइट जलाने का आह्वान किया था। रात  नौ बजे एक साथ चारों तरफ हर घर मे सभी लोगो ने ज्योति जलाकर प्रकाश की महाशक्ति का पूरी दुनिया को एहसास कराया।
लोगों ने कोरोना की जंग में मैदान में डटे योद्धाओं के लिए दीपक जलाकर एकजुटता की मिसाल पेश की। लोगों में दीप जलाने को लेकर गजब का उत्साह रहा। अंधेरे में रोशनी  से शहर व गाव  नहा उठे। दीपक जलाने के दौरान लोगों ने पीएम के सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। बुजुर्गों सहित बच्चों में इसे लेकर गजब का उत्साह रहा।
पडरौना कस्बा समेत कसया, फाजिलनगर, रामकोला, हाटा, कप्तानगंज, खड्डा,तमकुही के आलावा प्रत्येक गांवों में पीएम का आह्वान रंग लगाया। निर्धारित समय के पूर्व लोगों ने तैयार कर ली थी। लोग घड़ी की सुई में नौ बजते ही दरवाजे व बालकनी में पहुंचकर दीया समेत अन्य उपकरणों से रोशनी जलाने लगे। लोगों का उत्साह परम पर रहा। कुछ लोग भाग कोरोना भाग का नारा भी लगा रहे थे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories