पडरौना,कुशीनगर : पडरौना के प्रसिद्ध स्वर्ण व्यवसायी हाजी ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर हाजी समीउल्लाह लॉक डाउन के बाद पिछले 9 दिनों से लगातार गरीब मज़दूरों को चिन्हित कर खुद उनके घर जा कर चावल,आटा, आलू,प्याज़,दाल,हरी मिर्च आदि पहुंचा रहे है। हाजी समीउल्लाह ने कहा कि मैं अपने स्तर से कोशिश कर रहा हूँ कि हमारे शहर पडरौना में कोई गरीब भूखा न रहे।
हालांकि उनके सहयोगी गुलाब,छोटे राइन,गुलाम हुसैन आदि के साथ मिलकर पिछले 9 दिनों से नेहरू नगर,बाड़ी टोला, बलुचहां,कसेरा टोली,डोम टोली, नुनिया पट्टी,खिरियाटोला, मुगलपुरा,छावनी,हरिहरछत्तर आदि मुहल्लों में सैकड़ों परिवारों को राशन बांटा जा चुका है।

