[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना वायरस पहुंचा देवबंद, 500 प्रचारक निगरानी में ?
उत्तर प्रदेश

कोरोना वायरस पहुंचा देवबंद, 500 प्रचारक निगरानी में ?

admin
Last updated: April 19, 2026 12:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

देवबंद।निगरानी के दायरे में आए लोग 2 मार्च से 20 मार्च के बीच मलेशिया और इंडोनेशिया से आने वाले 40 इस्लामिक उपदेशकों के एक ग्रुप के सम्पर्क में आए थे। इनमें से अधिकतर ऐसे परिवार और स्टूडेंट्स हैं जो देवबंद के मशहूर मदरसे में पढ़ते हैं और उसके पास की मोहम्मदी मस्जिद के आसपास रहते हैं। माना जा रहा है कि इस्लामिक उपदेशकों के इस ग्रुप ने 9 मार्च और 11 मार्च के बीच देवबंद की यात्रा की थी। कोरोना वायरस का संक्रमण अब मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान देवबंद तक पहुंच गया है?

यह सवाल इसलिए क्योंकि एशिया के सबसे बड़े मदरसे के रूप में पहचान रखने वाले दारुल उलूम देवबंद के बहुत से छात्र भी निगरानी में हैं। ये लोग तबलीगी जमात के प्रचारकों के संपर्क में आए थे। देशभर के करीब ऐसे 500 से अधिक लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में निगरानी में रखा गया है।

इस मामले के बारे में तब खुलासा हुआ, जब कश्मीर घाटी में 65 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना की वजह से मौत हो गई थी। वह बुजुर्ग श्रीनगर में रहते थे। उन्होंने बीते दिनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ देशभर के अलग-अलग धार्मिक समारोहों में हिस्सा लिया था।

सहारनपुर के कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि देवबंद की उस मस्जिद को सील कर दिया गया है और उसके अलावा मस्जिद के आसपास के एक किमी में स्थित सभी मकानों, दुकानों और स्कूलों को निगरानी में ले लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘हमें पता चला है कि जिस कश्मीरी मरीज की डेथ हुई है, उसने यहां मस्जिद में हुए एक कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था, जिसमें से 10 की पहचान हम कर चुके हैं। पहले फेज में लोगों से बात करने के बाद हमने 11 संभावितों का टेस्ट ले लिया है। उन्हें अभी भी सहारनपुर प्रशासन के तहत क्वारंटाइन में रखा गया है, जहां वे अगले 2 हफ्ते तक रखे जाएंगे। फिलहाल सभी शुरुआती टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं।’

उन्होंने कहा, ‘इस ग्रुप के लोग जिन 10 घरों में गए थे, उन सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। हम अभी भी यहां इस खोज में लगे हुए हैं कि शायद कोई और भी हो जिसे टेस्ट की जरूरत हो।’

जिस कश्मीरी व्यक्ति की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है, वह अपने पीछे मिलने वालों की एक पूरी चेन छोड़ गया है। उसका परिवार, डॉक्टर्स सभी में कोरोना वायरस के संक्रमण होने की आशंका है। ये सभी कोरोना वायरस के करियर बन सकते हैं। कश्मीर में ही उसके ऐक्टिव कॉन्टैक्ट वाले करीब 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 70 से ज्यादा डायरेक्ट और इनडायरेक्ट कॉन्टैक्ट्स को क्वारंटाइन में रखा गया है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article बरेली प्रशासन का अमानवीय चेहरा, सैकड़ों मजदूरों, महिलाओं और छोटे बच्चों को जमीन पर बैठाकर उनके ऊपर कीटनााशक दवा दवाई का किया छिड़काव
Next Article लाक डाउन : युपी बिहार सीमा दिन रात पुलिस की ड्यूटी,दिल्ली-लखनऊ से लौटे मजदूर अपने गांव तक पैदल जाने को है मजबूर

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?