राष्ट्रीयCurfew वाले दिन सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने कर...

Curfew वाले दिन सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने कर डाला बलात्कार

[object Promise]

ग्वालियर। घर में राशन खत्म होने पर दुकान से सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने बलात्कार कर डाला। उसे धमकाया किसी से कहा तो उसे बदनाम कर देगा। दुकानदार ने गंदा खेल कफ्र्यू वाले दिन खेला। कंपू पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुकानदार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक पीडि़ता शादीशुदा है और कंपू थाना क्षेत्र में रहती है। विगत 24 मार्च को घर में आटा, दाल खत्म हो गया था। पीडि़ता मोहल्ले में ही दुकान पर राशन लेने पहुंची। दुकानदार शहजाद ने उसे अकेला देखा तो मुंह बंद करके उसे दुकान के अंदर ले गया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीडि़ता चुप रही।
ब्लैकमेल कर दुकान पर आने का दबाव डालता

दुकानदार ने देखा कि पीडि़ता डर गई है। तो उसे ब्लैकमेल करने लगा।उसे दुकान पर आने के लिए दबाव डालता। उसे धमकाता कि अगर नहीं आई तो उसकी बदनाम कर देगा। तंग आकर पीडि़ता ने पति को बताया। पति उसे थाने लेकर पहुंचा और दुकानदार शहजाद पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया।  तलाश कर रहे हैं आरोपी दुकानदार को पकडऩे के लिए उसके घर पुलिस गई थी लेकिन वह मिला नहीं।उसकी तलाश कर रहे हैं।

विनय शर्मा, टीआइ कंपू थाना

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories