[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोनावायरस की जंग : गांव-गांव राहत सामग्री पहुंचाने के लिए Smriti Irani ने अमेठी भेजी ‘मोदी राहत किट’
उत्तर प्रदेश

कोरोनावायरस की जंग : गांव-गांव राहत सामग्री पहुंचाने के लिए Smriti Irani ने अमेठी भेजी ‘मोदी राहत किट’

admin
Last updated: April 19, 2026 12:30 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

अमेठी। कोरोनावायरस की जंग में लॉकडाउन  के दौरान अमेठी वासियों की मदद के लिए केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी आमने आई हैं । कोरोनावायरस से बचाव के लिए स्मृति ईरानी ने गांव-गांव राहत सामग्री पहुंचाने का निर्णय लिया है । इसी क्रम में उन्होंने अमेठी के गरीब परिवारों के लिए ‘मोदी राहत किट’ भेजा है।

स्मृति ईरानी ने जिला प्रशासन से ऐसे लोगों की सूची मांग कर उन सभी को राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग के सामान मुहैया कराने का निर्णय लिया है, जिन्हें अभी तक किसी अन्य माध्यम से मदद नहीं मिली है। स्मृति ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए मोदी राहत किट के नाम से एक थैला बनवाया है । इसमें पांच किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम आटा, एक किलो दाल, ढाई किलो आलू, 200 ग्राम तेल, 50 ग्राम सब्जी मसाला, 50 ग्राम हल्दी पाउडर और एक किलो नामक दिया जा रहा है।

गांव-गांव बांटी जा रही मोदी किट
स्मृति ईरानी की पहल पर उत्थान सेवा संस्थान के लोगों ने गांव-गांव इस किट का वितरण शुरू कर दिया है । केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि दीदी स्‍मृति ईरानी की ओर से संसदीय क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राशन, सब्जी व दैनिक उपयोग की चीजों की मदद पहुंचाई जा रही है । दीदी अपनी अमेठी को लेकर फिक्रमंद हैं। वह जिला प्रशासन से लगातार सम्पर्क में हैं । आपदा के इस घड़ी में दीदी अपनी अमेठी में किसी को भी भूखे न रहने देने के संकल्प पर मजबूती से काम कर रही हैं।

विजय ने बताया कि जिला प्रशासन से गांव-वार जरूरतमंदों की सूची लेकर उनको मदद दी जा रही है। स्मृति दीदी चाहती हैं कि उनकी अमेठी में कोई भी कोरोनावायरस की चपेट में न आने पाए. यह तभी संभव है, जब लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। इसलिए स्मृति ने जरूरतमंदों के घर मोदी किट के मध्यम से मदद पहुंचाने का कार्य शुरू करवाया है।

अभी तक 58 परिवारों को मिला किट
पहले दिन 28 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र के अमेठी ब्लॉक में 58 परिवारों को मोदी राहत कीट मुहैया करवाई गई । संग्रामपुर ब्लॉक के गांवों में 22 व भेटुआ ब्लॉक के गांवों में 26 परिवारों तक स्मृति ईरानी की ओर से मोदी राहत किट पहुंचाई गई है। संसदीय क्षेत्र के दूसरे गांवों में भी मदद पहुंचाने का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा. किसी को भी घबराने व परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी लोग अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article पीलीभीत माधोटांडा कस्वे में लगे हैं गंदगी के अंबार जो दे रही हैं बीमारियों को दावत किसी का कोई ध्यान नही
Next Article कोरोना के खिलाफ जंग में हमारी भी है अहम जिम्मेदारी:सर्वेश सिंह ‘रवि’

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?